नवरात्र: पंडालों में मां दुर्गा की आराधना संग दिखेगा नारी शक्ति का भाव, मिशन शक्ति टीम महिलाओं को करेगी जागरूक
नवरात्र में प्रयागराज के पंडालों में मां दुर्गा की आराधना के साथ 'मिशन शक्ति' अभियान चलेगा। महिलाओं और बालिकाओं को ...और पढ़ें

प्रयागराज के कर्नलगंज बारवारी दुर्गा पूजा कमेटी में मां दुर्गा का भव्य पंडाल बन रहा। जागरण
HighLights
महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों की दी जाएगी जानकारी
पंडालों में चस्पा होंगे मिशन शक्ति को लेकर पोस्ट, लिखे रहेंगे हेल्पलाइन नंबर
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। नवरात्र में मां दुर्गा की उपासना के लिए जगह-जगह पूजा पंडाल सजाए गए हैं। इस बार पंडाल की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति की टीम सक्रिय की गई है। यह टीम सुबह-शाम पंडाल में महिलाओं और बेटियों को नारी शक्ति को समर्पित मिशन शक्ति अभियान के बाबत जानकारी देगी। साथ ही कानूनी सहायता के लिए भी निश्शुल्क नंबरों की जानकारी दी जाएगी। पंडाल में मिशन शक्ति को लेकर पोस्टर आदि भी चस्पा कराए जाएंगे।
महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगेगी
जिले में छोटे-बड़े 1405 पंडालों में मां दुर्गा विराजेंगी। पूजा पंडालों में मिशन शक्ति अभियान फेस-5.0 के तहत पुलिस अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है। यहां महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। मिशन शक्ति टीम महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनी सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताएगी। महिलाओं व बालिकाओं से सीधे बातचीत कर छेड़छाड़, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा या किसी अन्य परेशानी की स्थिति में चुप रहने के बजाय तत्काल मदद लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जाएगी
पुलिस टीम महिलाओं और बालिकाओं को 112, 1090, 181, 1098 और 1930 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देंगी। साइबर ठगी से बचने के लिए ओटीपी साझा नहीं करने, अनजान लिंक नहीं खोलने और संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा थानों पर बनी महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं को जरूरत पड़ने पर कानूनी सहायता, काउंसिलिंग और संबंधित विभागों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
दो चरणों में लगेगी महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी
पूजा पंडालों में दो चरणों में मिशन शक्ति के तहत ड्यूटी लगाई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह से शाम और दूसरे शाम से रात तक लगेगी। इसें एक महिला दारोगा के साथ ही दो से तीन महिला सिपाही रहेंगी।
