नवरात्र की अष्टमी का व्रत कब? दुविधा में न रहें श्रद्धालु, 18 अक्टूबर को ही है; महानवमी 19 को मनाई जाएगी
शारदीय नवरात्र में अष्टमी और नवमी की तिथियों को लेकर श्रद्धालुओं में बनी असमंजस की स्थिति को प्रयागराज के सनातन ...और पढ़ें

शारदीय नवरात्र 2026 की अष्टमी का व्रत 18 अक्टूबर को है।
HighLights
प्रयागराज निवासी सनातन धर्म के मर्मज्ञों ने स्पष्ट की व्रत की तिथि
अष्टमी रविवार सुबह 5.54 बजे से सोमवार सुबह 7.53 बजे तक
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शक्ति साधना का महापर्व शारदीय नवरात्र में सनातन धर्मावलंबी व्रत और साधना में लीन हैं। मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए दर्शन-पूजन चल रहा है। वैसे तो नवरात्र नौ दिनों की है, लेकिन अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर श्रद्धालुओं में असमंजस की स्थिति है। सनातन धर्म के मर्मज्ञों ने इसे स्पष्ट करते हुए बताया है कि अष्टमी का रविवार (18 अक्टूबर) और नवमी तिथि का व्रत सोमवार (19 अक्टूबर) को रखा जाएगा।
... इसलिए अष्टमी व्रत रविवार को होगा
ज्योतिर्विद आचार्य देवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी के अनुसार धर्म सिंधु और निर्णय सिंधु के अनुसार जिस तिथि का प्रभाव दोपहर और शाम को रहता है, उसका प्रभाव दिनभर माना जाता है। आश्विन शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि रविवार की सुबह 5.54 बजे लगकर सोमवार की सुबह 7.53 बजे तक रहेगी। उक्त तिथि रविवार को दिनभर रहेगी, लेकिन दोपहर और शाम को उसका प्रभाव नहीं है। ऐसे में अष्टमी तिथि का व्रत रविवार को रखा जाएगा।
नौ दिन व्रती दशमी की सुबह 10 बजे से पहले पारण करें
आचार्य देवेंद्र ने बताया कि इसी प्रकार नवमी तिथि सोमवार की सुबह 7.54 बजे से लगकर मंगलवार की सुबह 9.37 बजे तक रहेगी। दोपहर और शाम को उसका भी प्रभाव नहीं है। इसलिए नवमी तिथि का व्रत सोमवार को रखा जाएगा। नौ दिन व्रत रखने वाले साधकों को दशमी तिथि की सुबह 10 बजे से पहले पारण कर लेना चाहिए।
18 अक्टूबर की रात होगी महानिषा पूजा
पाराशर ज्योतिष संस्थान के निदेशक आचार्य विद्याकांत पांडेय के अनुसार तंत्र साधकों की महानिषा पूजा 18 अक्टूबर की रात 12.02 बजे से आरंभ होगा सुबह 4.05 बजे तक चलेगी। इसमें तंत्र साधना से मइया को प्रसन्न किया जाता है। इसमें मां दुर्गा के चामुंडा स्वरूप का पूजन किया जाता है, क्योंकि इसी रूप में उन्होंने चंड और मुंड असुरों का वध किया था। वहीं, कन्या पूजन शनिवार को सप्तमी तिथि से आरंभ हो जाएगी।
