Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में गाजी मियां की दरगाह पर झंडा फहराने वाला शख्‍स गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    Updated: Tue, 08 Apr 2025 07:59 AM (IST)

    गाजी मियां की दरगाह पर रविवार को महाराजा सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। दरगाह हटाने की मांग की थी। इसी दौरान कुछ लोग भगवा झंडा लेकर दरगाह पर चढ़ गए और उसे लहराने लगे। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची प्रदर्शनकारी वहां से जा चुके थे। इस मामले में पुल‍िस ने मानेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

    Hero Image
    गाजी मियां की दरगाह पर चढ़कर भगवा झंडा लहराने का वीड‍ियो हुआ था वायरल।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गाजी मियां की दरगाह पर चढ़कर भगवा झंडा लहराने के मामले में आखिरकार महाराजा सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच के अध्यक्ष मानेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मानेंद्र को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोपित माना गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजी मियां की दरगाह पर रविवार को महाराजा सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। दरगाह हटाने की मांग की थी। इसी दौरान कुछ लोग भगवा झंडा लेकर दरगाह पर चढ़ गए और उसे लहराने लगे। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची प्रदर्शनकारी वहां से जा चुके थे।

    पुल‍िस ने मानेंद्र को क‍िया ग‍िरफ्तार

    सोमवार को दारोगा रवि कुमार कटियार की तहरीर पर महाराजा सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच के अध्यक्ष मानेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद मानेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, इंटरनेट मीडिया पर कुछ लोगों ने वीडियो प्रसारित करते हुए दावा किया कि मानेंद्र ने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर किया था। एसीपी फूलपुर पंकज लवानिया का कहना है कि मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: प्रयागराज में गाजी मियां की दरगाह पर लहराया भगवा झंडा, छत पर चढ़कर 'जय श्री राम' के नारे लगाए, जमकर हंगामा

    comedy show banner