विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prayagraj News: शादी का झांसा देकर छात्रा से धोखाधड़ी, चार लाख रुपये झटके; पुलिस ने किया अरेस्ट

Published: Sat, 31 May 2025 12:28 PM (IST)

नैनी में एक प्रतियोगी छात्रा से शादी का झांसा देकर एक युवक ने चार लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने ...और पढ़ें

पुलिस ने आरोपित समेत छह स्वजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जागरण
पुलिस ने आरोपित समेत छह स्वजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जागरण

HighLights

  1. शादी का झांसा देकर छात्रा से चार लाख की ठगी |
  2. इंस्टाग्राम पर हुई थी युवक और छात्रा की दोस्ती |
  3. आरोपी और उसके परिवार पर मामला दर्ज |

संवाद सूत्र, नैनी। शादी का झांसा देकर एक युवक ने प्रतियोगी छात्रा से चार लाख रुपये ले लिए। वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित समेत छह स्वजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

बिहार राज्य के भोजपुर जिला बगवा गांव निवासी पम्मी कुमारी पुत्री अशोक कुमार सिंह नैनी थाना क्षेत्र के महेवा के समीप रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसका आरोप है कि उत्तराखंड के हल्द्वानी जिला लाल कुआं निवासी अक्षय कुमार सिंह पुत्र अमर सिंह से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी।

इसके बाद उसने बताया कि तुमसे हमारी शादी की बात घर वाले कर रहे हैं। इसके बाद हम दोनों लोग बात करने लगे। उसने बताया कि मुझे ब्रेन ट्यूमर हुआ है इसलिए मैंने उसे इलाज के लिए चार लाख रुपये दे दिए। वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

जानकारी करने पर पता चला कि अक्षय से शादी की बात नहीं चल रही थी और वह पहले से ही शादीशुदा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अक्षय की माता अनीता देवी, उसकी पत्नी संजना देवी, भाई अमन सिंह, उसकी पत्नी अस्मिता और पिता अमर सिंह के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।