विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महानगरी एक्सप्रेस सुपरफास्ट बनकर दौड़ेगी, एक जनवरी 2027 से 18 सुपरफास्ट ट्रेनों को नियमित एक्सप्रेस बनकर चलेंगी

By Rajendra Yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 19 Nov 2026 09:03 PM (IST)

भारतीय रेलवे 1 जनवरी 2027 से 18 सुपरफास्ट ट्रेनों को नियमित एक्सप्रेस बनाएगा, जबकि महानगरी एक्सप्रेस 20 जनवरी 2027 से सुपरफास्ट बनकर दौड़ेगी और उसका नंबर भी बदलेगा। 

महानगरी एक्सप्रेस। जागरण आर्काइव

महानगरी एक्सप्रेस। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. 20 जनवरी 2027 से रेलवे बदल देगा ट्रेन का नंबर

  2. प्रयागराज होकर चलेगी दरभंगा-एलटीटी विशेष ट्रेन

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। भारतीय रेलवे एक जनवरी 2027 से 18 सुपरफास्ट ट्रेनों का दर्जा समाप्त कर उन्हें नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों के रूप में चलाएगी तो वहीं महानगरी एक्सप्रेस अब सुपरफास्ट बनकर दौड़ेगी। इसका नंबर भी बदला जाएगा। 20 जनवरी से यह सुपरफास्ट बनकर सीएसएमटी-बनारस एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

सुपरफास्ट समाप्त होने से किराया कम होगा

रेलवे ने एक जनवरी 2027 से 18 सुपरफास्ट ट्रेनों को नियमित एक्सप्रेस करने के साथ ही इनके नंबरों में भी बदलाव का निर्णय लिया है। सुपरफास्ट का दर्जा समाप्त होने के बाद इन ट्रेनों का किराया काफी कम हो जाएगा। वहीं छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और वाराणसी के बीच चलने वाली महानगरी एक्सप्रेस को अब सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दर्जा मिलेगा। परिचालन संबंधी कारणों से रेलवे ने ट्रेन का नंबर और श्रेणी बदलने का निर्णय लिया है।

सुपरफास्ट व नियमित एक्सप्रेस की श्रेणी निर्धारत

20 जनवरी 2027 से ट्रेन नंबर 11093 सीएसएमटी-बनारस एक्सप्रेस को 22177 सुपरफास्ट एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 11094 बनारस-सीएसएमटी एक्सप्रेस को 22178 सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा। संशोधित समय के अनुसार ट्रेन नंबर 22177 वाराणसी जंक्शन पर सुबह 3.20 बजे पहुंचेगी। रेलवे प्रत्येक वर्ष या नया टाइमटेबल लागू होने पर ट्रेनों की समयबद्धता और औसत गति की समीक्षा करता है और इसी मूल्यांकन के आधार पर तय किया जाता है कि कौन सी ट्रेन को सुपरफास्ट किया जाएगा और किसे नियमित एक्सप्रेस में श्रेणी में रखा जाएगा।

छठ यात्रियों के लिए विशेष ट्रेन चलेगी

छठ के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा दरभंगा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 05523 दरभंगा-एलटीटी विशेष ट्रेन शुक्रवार सुबह 5.15 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में विशेष ट्रेन नंबर 05524 एलटीटी-दरभंगा 21 नवंबर को सुबह छह बजे एलटीटी से चलेगी। यह 22 नवंबर को सुबह 3.45 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और 4.05 बजे रवाना होगी। ट्रेन में 16 कोच लगाए जाएंगे, ताकि यात्रियां को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें- UP TGT : बीए बीएड और बीएससी बीएड के अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका, अभ्यर्थियों को मिली राहत

यह भी पढ़ें- यूपी न्यायिक सेवा परीक्षा-2026: सिविल जज के 365 पदों पर होगी भर्ती, 20 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन करें अभ्यर्थी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।