विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, दो घटनाओं में चार टेंट जले

Published: Thu, 13 Feb 2025 01:32 PM (IST)

महाकुंभ मेला क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लग गई। पहली घटना में पुलिस के कैंप में शार्ट सर्किट ...और पढ़ें

नागवासुकी के पास लगी आग, दो टेंट जले
नागवासुकी के पास लगी आग, दो टेंट जले

जागरण संवाददाता, महाकुंभ नगर। मेला क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थान पर फिर आग लग गई। अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक चार टेंट जल चुके थे। आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। बताया गया है कि महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर छह में नागवासुकि के पास बिन्दु माधव मार्ग पर पुलिस का कैंप है, जहां सुरक्षाकर्मियों के रहने के लिए अलग-अलग टेंट बनाए गए हैं।

गुरुवार दोपहर अचानक एक टेंट में शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। खबर मिलते ही अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया, लेकिन तब तक दो टेंट जल चुके थे। इससे वहां रखे सुरक्षाकर्मियों के जरूरत का सामान भी जल गया।

इस घटना के बाद सेक्टर 18 में हरिश्चंद्र मार्ग पर स्थित गणेश धाम उज्जैन आश्रम बाबा त्रिलोचन दास के खाली पड़े टेंट में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाया, मगर तब तक दो टेंट जल चुके थे।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा का कहना है कि पुलिस के कैंप में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। संत के शिविर में आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।