Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Maha Kumbh 2025: प्रयागराज एयरपोर्ट पर बना यात्रियों का सबसे बड़ा कीर्तिमान, एक दिन में पहुंचे 24 हजार लोग

    Updated: Sun, 23 Feb 2025 12:55 PM (IST)

    Maha Kumbh 2025 महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही ने एक नए कीर्तिमान को छुआ है। 21 फरवरी को 236 विमानों से 24512 यात्रियों ने हवाई यात्रा की। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। भीड़ के चलते एयरपोर्ट पर रेलवे स्टेशन और बस अड्डे जैसी स्थिति है। इससे पहले 18 फरवरी को 254 विमानों के जरिए 23196 यात्रियों के आवागमन का कीर्तिमान बना था।

    Hero Image
    Maha Kumbh 2025: एयरपोर्ट ने 24 हजार यात्रियों के आवागमन का जादुई आंकड़ा भी छुआ. Jagran Graphics

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज ।  Maha Kumbh 2025: 24 घंटे भी नहीं टिक पा रहा कीर्तिमान और टूट जा रहा है। हर दिन विमानों का कोई न कोई कीर्तिमान बन रहा है और अगले दिन उससे भी बड़ा कीर्तिमान अपनी चुनौती प्रस्तुत कर रहा है। अब प्रयागराज एयरपोर्ट ने अपने अस्तित्व काल की सर्वाधिक ऊंचाई प्राप्त कर ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब तक का सबसे बड़ा कीर्तिमान

    एक ही दिन में 24 हजार के बहुत बड़े आंकड़ों को यात्री आवागमन के मामले में पार कर लिया है। प्रयागराज आ रही अप्रत्याशित भीड़ के चलते 21 फरवरी को 236 विमानों से, 24,512 यात्रियों का आवागमन हो गया।

    यह भी पढ़ें- CAG रिपोर्ट से सामने आई उत्‍तराखंड कर्मकार कल्याण बोर्ड की धांधली, बिना मंजूरी खर्च कर डाले 607.09 करोड़

    एक दिन पहले ही 23,336 यात्रियों के आवागमन का रिकार्ड सिर्फ टूटा ही नहीं ध्वस्त हो गया। मात्र एक दिन के अंतराल में 1,176 यात्रियों का अधिक आगमन हो गया। यह अब तक का सबसे बड़ा कीर्तिमान है।

    एक ही दिन में यात्रियों के आने-जाने की सर्वाधिक संख्या

    इतना ही पहली बार प्रयागराज में 12,360 यात्री प्रयागराज आए, जबकि 12,152 यात्री यहां से रवाना हुए। एक ही दिन में यात्रियों के आने-जाने की भी यह सर्वाधिक संख्या है। इस भीड़ के चलते एयरपोर्ट की स्थिति इस समय रेलवे स्टेशन और बस अड्डे जैसी है।

    सैकड़ों की संख्या में यात्री टर्मिनल, एयरपोर्ट परिसर में जमीन पर ही बैठे, लेटे हैं। विमानों के आवागमन को वह नियंत्रित और सुगम करने के लिए एटीसी के लिए भी यह अब तक की सबसे बड़ी चुनौती है।

    एयरपोर्ट पर विमानों की लगी रही लाइन

    शुक्रवार को 148 शेड्यूल विमानों का आवागमन हुआ। इससे एयरपोर्ट पर विमानों की लाइन लगी रही। जबकि 44 चार्टर आए व इतने रवाना हुए। इससे 222 विशिष्ट यात्रियों का आगमन हुआ और 291 ने प्रस्थान किया। कुल 513 यात्रियों का आवागमन हुआ। महाकुंभ शुरू होने के बाद यह 19 वां ऐसा मौका है, जब प्रयागराज एयरपोर्ट ने अपने ही पुराने कीर्तिमानों को बौना साबित कर दिया है।

    प्रयागराज एयरपोर्ट पर शुक्रवार को समय सारिणी के अनुक्रम में इंडिगो की 18, एलाइंस एयर की सात, अकासा एयर की चार, स्पाइस जेट की 19 व एयर इंडिया की 25 उड़ानें शामिल रहीं। इतनी ही विमान यहां लैंड भी हुए। इसमें एयर इंडिया ने पहली बार 25 उड़ानों का संचालन किया।

    इससे पहले 18 फरवरी को 254 विमानों के जरिए 23,196 यात्रियों के आवागमन का कीर्तिमान बना था। इसमें विमानों की संख्या का रिकार्ड तो नहीं टूटा लेकिन यात्रियों के आवागमन का कीर्तिमान अब नया बन गया है।