विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माघ मेला में रेलवे की तैयारी: चलेंगी मेमू और पारंपरिक रैक वाली ट्रेनें, पहचान कोड श्रद्धालुओं की राह आसान करेंगे

By Rajendra Yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 22 Nov 2026 07:15 PM (IST)

उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने माघ मेला 2027 के लिए व्यापक तैयारियां शुरू की है। श्रद्धालुओं की सुविधा को मेमू और पारंपरिक रैक वाली विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें प्रमुख शहरों से प्रयागराज को जोड़ेंगी और इनकी पहचान के लिए विशेष कोड होगा।

माघ मेला 2027 के लिए उत्तर मध्य रेलवे मेमू और पारंपरिक रैक वाली ट्रेनें चलाएगा, विशेष कोड से श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। जागरण आर्काइव

माघ मेला 2027 के लिए उत्तर मध्य रेलवे मेमू और पारंपरिक रैक वाली ट्रेनें चलाएगा, विशेष कोड से श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, झांसी, गोरखपुर समेत कई प्रमुख रेले मार्गों पर चलेंगी

  2. पारंपरिक रैक वाली मेला स्पेशल ट्रेनों के कोड पर दोनों साइड में एमएमसी के बाद लिखा होगा नंबर

  3. माघ मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने व्यापक तैयारियां शुरू की है

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माघ मेला 2027 को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार रेलवे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेमू ट्रेनों के संचालन की योजना बना रहा है, जो प्रयागराज को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ेंगी।

इस बार अपेक्षाकृत दोगुनी भीड़ की संभावना

ये मेमू ट्रेनें कानपुर, दिल्ली, लखनऊ, प्रतापगढ़, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मानिकपुर और मुंबई जैसे मार्गों पर चलेंगी। वह यह है कि इस बार माघ मेला विधानसभा चुनाव से ठीक पहले होगा, जिस कारण सरकार इसे और दिव्य व भव्य बनाएगी, जिस कारण हर वर्ष की अपेक्षा इस बार दोगुनी से अधिक भीड़ की संभावना है।

यात्री कोड से पहचानेंगे मेला स्पेशल ट्रेन

माघ मेले में दो तरह की ट्रेनों का संचालन होगा। इसमें एक मेमू व दूसरी पारंपरिक रैक वाली ट्रेनें होंगी। पारंपरिक रैक वाली मेला स्पेशल ट्रेनों के कोड पर दोनों साइड में दृश्यता वाले स्थान पर एमएमसी (माघ मेला कंवेंशनल) के बाद उसका नंबर लिखा होगा। ‘सी’ से आशय कन्वेंशनल यानी पारंपरिक रैक से है। इसी तरह मेमू ट्रेन पर एमएम के बाद उसका नंबर (एमएम-01) लिखा होगा। रेल कोच के दोनों तरफ स्टैंसिल (अक्षरों या अंकों को छापने का सांचा) से स्टेशन के कोड व उसके नंबर लिखे जाएंगे।

स्टेशन कोड से जानें अभिप्राय

स्टेशन कोड के दो आशय होंगे, जिसमें पहला अंकित स्टेशन कोड वाले शहर में ट्रेन जाएगी। दूसरा यह भी अंकित कोड वाले स्टेशन पर ट्रेन का रखरखाव होगा। सामान्य ट्रेनों में इस तरह कोड और अंक लिखे जाएंगे, जैसे प्रयागराज में पीआरवाईजे-एमएमटी-01 से 40, कानपुर सेंट्रल के लिए एमएमसी-51 से 70 लिखा होगा। प्रयागराज रेल मंडल प्रशासन ने झांसी, आगरा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, जबलपुर, वाराणसी, लखनऊ को माघ मेले को लेकर पत्र भेजा है, जिसमें माघ मेले की तैयारी शुरू करने की बात कही गई है।

आठ स्टेशनों पर यात्रियों के लिए होगी बेहतर व्यवस्था

माघ मेला के दौरान यहां आने वाले यात्रियों के बेहतर व्यवस्था की जाएगी। प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, नैनी, रामबाग, झूंसी, प्रयाग, संगम और फाफामऊ स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर, पूछताछ केंद्र और वेटिंग रूम बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- माघ मेला में रिंग रेल श्रद्धालुओं की राह आसान करेगी, संगम स्नान करके काशी-अयोध्या व चित्रकूट आसानी से पहुंच सकेंगे

यह भी पढ़ें- Magh Mela 2027 : पुलिस अफसरों ने किया भूमिपूजन, सुरक्षित मेला की तैयारी शुरू; 50 से कम आयु के पुलिसकर्मी करेंगे ड्यूटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।