विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनी लांड्रिंग केस में माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी! ED टीम कर रही सर्च ऑपरेशन

Published: Mon, 02 Sep 2024 11:13 AM (IST)

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रही 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन की प्रॉपर्टी को अब प्रवर्तन ...और पढ़ें

शाइस्ता परवीन व अतीक अहमद (फाइल फोटो)
शाइस्ता परवीन व अतीक अहमद (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शाइस्ता की प्रापर्टी होगी अटैच, ईडी की टीम कर रही चिह्नित
  2. पुलिस की ओर से कुर्क की गई संपत्ति का जुटाया जा रहा ब्यौरा
  3. अब तक ईडी ने आठ करोड़ से अधिक की प्रापर्टी की है जब्त

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रही 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन की प्रापर्टी को अब अटैच किया जाएगा। इसको लेकर प्रवर्तन निदेशालय ईडी की टीम छानबीन में जुट गई है। पुलिस की ओर से कुर्क संपत्तियों की जानकारी ली जा रही है और अतीक व उसके परिवार के सदस्यों के नाम की चल-अचल प्रापर्टी को चिह्नित भी किया जा रहा है।

हालांकि मनी लांड्रिंग केस में ईडी द्वारा अभी तक आठ करोड़ से अधिक की प्रापर्टी को जब्त किया गया है। अतीक व शाइस्ता के बैंक खातों में जमा पैसे सरकारी खजाने में जमा करवाया गया है।

शाइस्ता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी!

सूत्रों का कहना है कि मनी लांड्रिंग केस में भी वांछित चल रही शाइस्ता परवीन के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी हुआ है। शनिवार को ईडी दिल्ली की टीम यहां आई थी। इसके बाद पुलिस के साथ चकिया, धूमनगंज, करेली, खुल्दाबाद समेत कई मुहल्ले में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान माफिया अतीक और शाइस्ता से जुड़ी प्रापर्टी के बारे में भी जानकारी ली जाती रही।

कहा जा रहा अतीक के खिलाफ दर्ज मनी लांड्रिंग की जांच अब दिल्ली ईडी की टीम कर रही है। पूर्व में जब्त जमीन से जुड़े तमाम दस्तावेजों और इलेक्ट्रानिक उपकरणों की जांच में कई साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर छानबीन को आगे बढ़ाया जा रहा है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क संपत्ति की जानकारी ईडी की टीम ने ली है। अब मनी ट्रेल स्थापित करते हुए आगे की कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Ration Card: राशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर! पोर्टेबिलिटी योजना के तहत देश के किसी भी कोने से ले सकते हैं राशन

इसे भी पढ़ें: आठवीं छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, मतांतरण का दबाव; हिन्दू संगठनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।