विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज जंक्शन पर 'लेडी नटवरलाल' गैंग का राजफाश, GRP ने सरगना समेत दो को दबोचा; मुंबई से दिल्ली तक फैला था जाल

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 29 Mar 2026 03:47 PM (IST)

प्रयागराज जंक्शन पर जीआरपी ने लेडी नटवरलाल गैंग का भंडाफोड़ किया है, जिसमें सरगना समेत दो सदस्य गिरफ्तार हुई हैं। ...और पढ़ें

प्रयागराज में लेडी नटवरलाल गैंग का खुलासा, जीआरपी ने दबोचा

प्रयागराज में लेडी नटवरलाल गैंग का खुलासा, जीआरपी ने दबोचा

HighLights

  1. ट्रेनों में यात्रियों से मेलजोल कर गहने-रुपये, मोबाइल और सामान चुराती थीं गैंग की महिला सदस्य

  2. गिरफ्तार महिलाएं महाराष्ट्र में वर्धा स्थित अशोक नगर की रहने वाली हैं, जीआरपी कर रही पूछताछ 

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। ट्रेनों में यात्रियों से मेलजोल कर गहने, पैसा, मोबाइल और सामान चुराने वाली महिला गैंग की सरगना वर्षा और प्रिया को जीआरपी ने प्रयागराज जंक्शन पर दबोच लिया। यह दोनों अशोक नगर वर्धा महाराष्ट्र की रहने वाली है। लेडी नटरवरलाल की इस गैंग ने मुंबई से दिल्ली तक आतंक मचा रखा था।

चोरी के बाद अगले स्टेशन पर उतर जाती थीं 

ये महिलाएं ट्रेनों में बिल्कुल सामान्य यात्रियों की तरह दाखिल होती थीं। अपनी बातों के जादू से पहले ये यात्रियों का भरोसा जीततीं, उनके साथ घुलती-मिलतीं और फिर जैसे ही रात के सन्नाटे में यात्री गहरी नींद में सोते, ये अपना असली रंग दिखाती थीं। मोबाइल, नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर ये अगले स्टेशन पर ओझल हो जाती थीं। महिला होने के नाते इन पर शक की सुई भी नहीं घूमती थी।

गैंग लीडर पर कई मुकदमे दर्ज हैं

जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने इन्हें प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक के पास से घेराबंदी कर पकड़ा। इनके पास से 20,000 रुपये नकद बरामद हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक अकलेश कुमार सिंह ने बताया गैंग की लीडर वर्षा के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। जांच की जा रही है कि इस सिंडिकेट में और कितनी 'लेडी गैंग' की सदस्य सक्रिय हैं। ये ट्रेन में चोरी कर अपने ऐश- आराम की व्यवस्था करती थीं।

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र को अगवा करने की कोशिश, बेल्ड व लाठी-डंडे से की पिटाई; पिस्टल की बट से सिर पर किया वार

यह भी पढ़ें- UP TET Online Application 2026 ऑनलाइन आवेदन भरने में आ रही समस्या तो हेल्पलाइन नंबर की सहायता लें, दो दिन में 6600 ऑनलाइन आवेदन हुए