विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र को अगवा करने की कोशिश, बेल्ड व लाठी-डंडे से की पिटाई; पिस्टल की बट से सिर पर किया वार

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 29 Mar 2026 01:43 PM (IST)

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक छात्र को अगवा करने की कोशिश की गई। हॉलैंड हॉल हॉस्टल के कुछ छात्रों पर आरोप ...और पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र से मारपीट और अपहरण का प्रयास किया गया।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र से मारपीट और अपहरण का प्रयास किया गया। 

HighLights

  1. बीचबचाव करने पर साथियों की भी की पिटाई, घायल होने पर धमकी देकर भागे

  2. हॉलैंड हॉल हॉस्टल के आरोपित छात्रों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक छात्र को अगवा करने की कोशिश की गई। उसके साथ मारपीट भी की गई। बचाने आए अन्य छात्रों को भी पीटा। घायल होने पर पिस्टल सटाकर धमकी भी दी गई। आरोप हॉलैंड हाॅल हॉस्टल के कुछ छात्रों पर है। 

इन पर दर्ज हुआ केस 

घटना के बाद गाजीपुर निवासी पीड़ित छात्र सौरभ संजय सिंह ने कर्नलगंज थाने में बस्ती के रहने वाले सूरज सिंह उर्फ सूर्या, गाजीपुर के अजीत सिंह, प्रतापगढ़ के हिमांशु सिंह उर्फ शुभम शूटर व सचिन, प्रियांशु रंजन सहित कई अज्ञात के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

रात 12 बजे की घटना, कमरे में खाना खा रहा था छात्र

भुक्तभोगी का कहना है कि 27 मार्च शुक्रवार की रात करीब साढ़े 12 बजे वह अपने कमरे में खाना खा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान हालैंड हाल में रहने वाले सूरज, अजीत समेत अन्य लोग आ गए। उसे अगवा करने का प्रयास किया। विरोध पर कमरे से बाहर घसीटकर ले गए और बेल्ड व लाठी-डंडे से हमला किया। पिस्टल की बट से सिर पर मारा और धमकी दी।

पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है 

शोर सुनकर कुछ साथियों ने बीच बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। घायल होने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। विवेचक दारोगा गुरुप्रसाद प्रजापति का कहना है कि आरोपित भी छात्र हैं और विश्वविद्यालय के हाॅलैंड हाॅल हास्टल में रहते हैं। घटना का कारण साफ नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- शादी-शुदा को ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रहने का अधिकार नहीं, इलाहाबाद HC हाई कोर्ट की एक और महत्वपूर्ण टिप्पणी

यह भी पढ़ें- सूबेदारगंज से उधना और शकूरबस्ती के लिए चलेगी विशेष साप्ताहिक ट्रेन, यात्रियों को मिल जाएगी सीटें