विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केशव मौर्य का अखिलेश को न्योता- मथुरा चलें श्री कृष्ण मंदिर निर्माण में साथ दें, कहा- भाजपा लगाएगी हैट्रिक

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:47 PM (IST)

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में दावा किया कि भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव को मथुरा ...और पढ़ें

सिविल लाइंस स्थित होटल रामा कांटिनेंटल में दैनिक जागरण विमर्श कार्यक्रम को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। जागरण

सिविल लाइंस स्थित होटल रामा कांटिनेंटल में दैनिक जागरण विमर्श कार्यक्रम को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। जागरण

HighLights

  1. केशव मौर्य ने अखिलेश को मथुरा मंदिर निर्माण में साथ देने को कहा।

  2. भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी, विपक्ष को चुनौती दी।

  3. सपा के 'गुंडाराज' और 'पीडीए' पर केशव मौर्य ने साधा निशाना।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को प्रयागराज में थे। उन्होंने दावा किया कि पूरा विपक्ष साथ खड़ा हो जाए फिर भी भाजपा को तीसरी बार सरकार बनाने से नहीं रोक सकता। भाजपा हैट्रिक लगाएगी। बोले- धर्म और राष्ट्र अलग अलग नहीं है। राधे राधे कहने से विपक्ष को चिढ़ क्यों हो रही है।

राधे राधे कमल खिला दे पर कहा, मथुरा में संगठन की योजना बैठक में यह संकल्प लिया गया है कि 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनानी है। जनता सपा को न देखना चाहती है और न बर्दाश्त करना चाहती है। सपा सरकार के गुंडाराज, जंगलराज, माफियार राज को जनता भूली नहीं है। सपा मुखिया अखिलेश को आमंत्रित किया कि वह मथुरा चलें और भगवान श्री कृष्ण के मंदिर निर्माण में साथ दें।

अनौपचारिक बातचीत में अखिलेश यादव की ओर से गोरखपुर में पीडीए रथ यात्रा निकालने के संदर्भ में कहा, उनका पीडीए फर्जी है। पिछड़ों दलितों को धोखा देने का काम है। उत्तर प्रदेश की जनता के भविष्य को कुचलने वाला रथ है। सपा की साइकिल पंक्चर होकर सैफई जाएगी। राहुल गांधी की ओर से भारत को आर्थिक रूप से कमजोर बताए जाने पर उप मुख्यमंत्री ने कहा, भारत दुनिया की आर्थिक शक्ति बना है।

राहुल विदेशी शक्तियों के हांथ में खेल रहे हैं। श्री कृष्ण जन्मभूमि से जुड़े सवाल पर बोले, मथुरा में भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि पर जो ईदगाह है वहां कंस का कारागृह था। वहीं श्री कृष्ण का जन्म स्थान था। देश दुनिया के करोड़ों भक्तों की उस स्थान से श्रद्धा हैं।

न्यायिक, कानूनी और बातचीत तीनों रास्तों को अपनाते हुए जैसे अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बना उसी तरह मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर बने ऐसी हम लोगों की भावना है।

अखिलेश यादव अयोध्या जाने की बात कर रहे हैं, वहां तो राम लला का मंदिर बन चुका है। अयोध्या के रामभक्तों के रक्त से सपा के हाथ रंगे हुए हैं। सपा शासन के संदर्भ में कहा, उनके पास विकास का कोई विजन नहीं। यही कारण था कि 2017 में सपा 225 से 47 सीट पर आ गई।

दूसरी ओर कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनिति के तहत पाकिस्तान पर हमला करने से कतराती थी कि कहीं मुसलमान नाराज न हो जायें। इससे पहले पार्टीजनों ने उनका पुलिस लाइंस में स्वागत किया। इस दौरान अवधेश चंद्र गुप्त, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्त, निर्मला पासवान, आशीष द्विवेदी, आनंद सोनकर, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्र, सुबोध सिंह, उमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

बिना दवा के इलाज करने वाली विधा किसी 'चल चिकित्सालय' से कम नहीं

एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति बिना दवा के लोगों को स्वस्थ रखने वाला 'चल चिकित्सालय' है, जिसके लिए किसी बड़े क्लीनिक या मेडिकल स्टोर की आवश्यकता नहीं पड़ती। यह बात उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही।

वह 'एक्यूप्रेशर शोध, प्रशिक्षण एवं उपचार संस्थान' के तत्वावधान में आयोजित विशेषज्ञों के 28वें राष्ट्रीय एवं चौथे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और सुपर एडवांस ट्रेनिंग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

बताया कि वे स्वयं एक्यूप्रेशर चिकित्सा का लाभ ले रहे हैं। जैसे ही उन्हें पूरी तरह आराम मिल जाएगा, वे इस पद्धति के 'स्टार प्रचारक' की भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में पूर्व सांसद के आवास परिसर में चला बुलडोजर, तीन घंटे तक लगी रही तमाशबीनों की भीड़

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के सिविल लाइंस में  नहीं बनेगा ओवरब्रिज, मेट्रो परियोजना पर भी आपत्ति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।