रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग बदले, गोरखपुर छावनी-पनियहवा खंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रहेगी नई व्यवस्था
पूर्वोत्तर रेलवे में गोरखपुर छावनी-पनियहवा खंड पर एनआई कार्य के कारण कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं और कप्तानगंज जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव निरस्त किए गए हैं। यह बदलाव 10 से 18 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा।

गोरखपुर छावनी-पनियहवा खंड में एनआई कार्य के कारण कई ट्रेनों का मार्ग बदला रहेगा।
HighLights
कई दिनों तक कप्तानगंज जंक्शन पर नहीं होगा कई ट्रेनों का ठहराव
ट्रेनों के मार्ग बदले जाने से यात्रियों के समक्ष उत्पन्न हो सकती है परेशानी
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पूर्वोत्तर रेलवे में गोरखपुर छावनी-पनियहवा खंड में नॉन इंटरलॉकिग (एनआई) कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन व ठहराव निरस्त किया गया है। इससे यात्रियों के सामने आवागमन को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है।
जिन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है, उसमें ट्रेन संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी जंक्शन शामिल है। यह ट्रेन 15 व 16 दिसंबर को गोरखपुर-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के स्थान पर गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर मार्ग से परिवर्तित होकर चलेगी। इस ट्रेन के कप्तानगंज जंक्शन, सिसवा बाजार, खड्डा, पनियहवा, बगहा, हरीनगर, नरकटियागंज, चनपटिया, बेतिया, सुगौली, बापूधाम मोतिहारी, पिपरा, चकिया, मेहसी व मटरिया स्टेशनों पर ठहराव निरस्त रहेंगे।
इसी प्रकार ट्रेन नंबर 19726 दरभंगा-खातीपुर एक्सप्रेस 17 व 18 दिसंबर को सीतामढ़ी-नरकटियागंज-कप्तानगंज-गोरखपुर के स्थान पर सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर मार्ग से परिवर्तित होकर चलेगी। इस ट्रेन के बरौनी, रक्सौल, सुगौली, नरकटियागंज, बगहा व कप्तानगंज जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव निरस्त रहेंगे।
ट्रेन नंबर 19725 खातीपुर-दरभंगा एक्सप्रेस 17 दिसंबर को गोरखपुर-नरकटियागंज-रक्सौल-सीतामढ़ी के स्थान पर गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग से परिवर्तित होकर चलेगी। इस ट्रेन के बरौनी, रक्सौल, सुगौली, नरकटियागंज, बगहा व कप्तानगंज जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव निरस्त रहेंगे।
ट्रेन नंबर 19038 बरौनी जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 18 दिसंबर को गोरखपुर-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के स्थान पर मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर मार्ग से परिवर्तित होकर चलेगी। इस ट्रेन के कप्तानगंज जंक्शन, सिसवा बाजार, खड्डा, पनियहवा, बगहा, हरीनगर, नरकटियागंज, चनपटिया, बेतिया, सुगौली, बापूधाम मोतिहारी, पिपरा, चकिया, मेहसी व मटरिया स्टेशनों पर ठहराव निरस्त रहेंगे।
वहीं, ट्रेन नंबर 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी जंक्शन का 10, 11, 12 व 13 दिसंबर, ट्रेन नंबर 19623 मदनगंज-दरभंगा का 11 दिसंबर, ट्रेन नंबर 14028 दिल्ली-सीतामढ़ी का 12 दिसंबर, ट्रेन नंबर 19725 खातीपुर-दरभंगा का 12 व 15 दिसंबर, ट्रेन नंबर 14112 प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर का 13 दिसंबर, ट्रेन नंबर 15558 आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा का 15 दिसंबर को कप्तानगंज जंक्शन पर ठहराव निरस्त रहेगा।