विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर सेंट्रल-SMVB बेंगलुरु विशेष ट्रेन के चार फेरे निरस्त, यात्रियों की सुविधा के लिए कई गाड़ियां अतिरिक्त फेरे लगाएंगी

By Rajendra Yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 28 Nov 2026 09:01 PM (IST)

दक्षिण रेलवे के रेनिगुंटा स्टेशन पर नान-इंटरलाकिंग कार्य के कारण कानपुर सेंट्रल-एसएमवीबी बेंगलुरु विशेष ट्रेन के चार फेरे दिसंबर में निरस्त रहेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने कई अन्य विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए हैं। 

कानपुर सेंट्रल-SMVB बेंगलुरु विशेष ट्रेन के चार फेरे 6 से 27 दिसंबर तक निरस्त रहेंगे।

कानपुर सेंट्रल-SMVB बेंगलुरु विशेष ट्रेन के चार फेरे 6 से 27 दिसंबर तक निरस्त रहेंगे।

HighLights

  1. दक्षिण रेलवे के रेनिगुंटा स्टेशन पर नान-इंटरलाकिंग कार्य से छह से 27 दिसंबर तक फेरे निरस्त

  2. कुछ ट्रेनों का झिंझक और डभौरा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव भी रेलवे प्रशासन ने किया है

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। दक्षिण तटीय रेलवे के रेनिगुंटा स्टेशन पर नान-इंटरलाकिंग कार्य होने के कारण दो साप्ताहिक विशेष ट्रेनों के चार फेरे निरस्त करने का निर्णय रेलवे प्रशासन ने लिया है। दिसंबर में यह फेरे निरस्त रहेंगे। ट्रेन नंबर 04131 कानपुर सेंट्रल-एसएमवीबी बेंगलुरु विशेष ट्रेन प्रत्येक रविवार को छह से 27 दिसंबर तक चार फेरे निरस्त रहेंगे। ट्रेन नंबर 04132 एसएमवीबी बेंगलुरु-कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को नौ से 30 दिसंबर तक चार फेरे निरस्त रहेंगे।

इसी प्रकार रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों के अतिरिक्त फेरों के साथ ही कुछ ट्रेनों का झिंझक और डभौरा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव भी किया गया है। ट्रेन नंबर 04155 सूबेदारगंज-उधना विशेष ट्रेन का (सोमवार व गुरुवार) 30 नवंबर से 24 दिसंबर तक आठ अतिरिक्त फेरे लगेंगे। ट्रेन नंबर 04156 उधना-सूबेदारगंज विशेष ट्रेन (मंगलवार व शुक्रवार) एक से 25 दिसंबर तक आठ अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

ट्रेन नंबर 04165 प्रयागराज-असरवा विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार दो से 30 दिसंबर तक पांच अतिरिक्त फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 04166 असरवा-प्रयागराज विशेष ट्रेन का प्रत्येक गुरुवार को तीन से 31 दिसंबर तक पांच अतिरिक्त फेरे के तहत संचालन होगा। इस ट्रेन का झिंझक स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा।

ट्रेन नंबर 04189 प्रयागराज-वलसाड विशेष ट्रेन प्रत्येक रविवार को छह से 27 दिसंबर तक चार फेरे, ट्रेन नंबर 04190 वलसाड-प्रयागराज विशेष ट्रेन प्रत्येक सोमवार को सात से 28 दिसंबर तक चार अतिरिक्त फेरे लगाएगी। इस ट्रेन को डभौरा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा।

यह भी पढ़ें- Indian Railways : ट्रेनों की बोगियां दिखेंगी चकाचक, साफ-सफाई बेहतर होगी; यात्रियों को स्लीपर कोच में मिलेगा लिक्विड साबुन

यह भी पढ़ें- Magh Mela 2027 : प्रयागराज के अरैल में बनेगा सबसे लंबा पांटून पुल, 900 मीटर लंबा पुल 380 पीपा पर टिकेगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।