विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति की गाड़ी में मारी टक्कर, सुरक्षाकर्मियों से मारपीट का दुस्साहस 

By Tara Gupta Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 03 Nov 2026 05:21 PM (IST)

इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक न्यायमूर्ति की गाड़ी में प्रयागराज के फाफामऊ पुल पर टक्कर मारने के बाद सुरक्षाकर्मियों से ...और पढ़ें

प्रयागराज में फाफामऊ पुल पर न्यायमूर्ति की गाड़ी में टक्कर मारने, सुरक्षाकर्मियों से मारपीट के आरोपित पर केस दर्ज हुआ है।

प्रयागराज में फाफामऊ पुल पर न्यायमूर्ति की गाड़ी में टक्कर मारने, सुरक्षाकर्मियों से मारपीट के आरोपित पर केस दर्ज हुआ है।

HighLights

  1. गाड़ी के आगे लेटकर रास्ता भी रोका, प्रयागराज के शिवकुटी थाने में केस दर्ज

  2. शुरुआती छानबीन में पुलिस को पता चला कि मारपीट करने वाला वकील था

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक न्यायमूर्ति की गाड़ी में टक्कर मारने, सुरक्षाकर्मियों से मारपीट करने, गाड़ी के आगे लेटकर रास्ता रोकने और वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। न्यायमूर्ति के कार चालक राधेकृष्ण मिश्रा की तहरीर पर शिवकुटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती छानबीन में पुलिस को पता चला है कि सुरक्षाकर्मियों से मारपीट करने वाला वकील था।

फाफामऊ पुल पर इको स्पोर्ट्स कार सवार की दबंगई 

एफआईआर के मुताबिक, न्यायमूर्ति रविवार दो नवंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे लखनऊ से प्रयागराज आ रहे थे। आरोप है कि फाफामऊ पुल पर पहुंचने के बाद एक अज्ञात वाहन ने पीछे से न्यायमूर्ति की गाड़ी में टक्कर मार दिया। टक्कर लगने पर जब सरकारी गाड़ी रुकी तो गोल्डेन कलर की इको स्पोर्ट्स कार से एक व्यक्ति नीचे उतरा और न्यायमूर्ति के वाहन के आगे लेट गया। इससे रास्ता अवरुद्ध हो गया।

जज की कार का पीछा किया, ओवरटेक का भी प्रयास 

सुरक्षाकर्मियों ने उसे हटाने का प्रयास किया तो उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। इसके बाद भी इको स्पोर्ट्स कार सवार युवक न्यायमूर्ति की कार का पीछा करते हुए वीडियो बनाता रहा और खतरनाक ढंग से ओवरटेक करने का प्रयास किया। इससे न्यायमूर्ति को सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ।

प्रारंभिक जांंच में आरोपित अधिवक्ता है

घटना के बाद सरकारी कार के ड्राइवर ने पुलिस को शिकायत दी। इस संबंध में थाना प्रभारी शिवकुटी वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपित अधिवक्ता है।

यह भी पढ़ें- नीले ड्रमों में गड़े खजाने का छिपा राज: राजेश को IT की नोटिस, चल-अचल संपत्ति का देना होगा हिसाब

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में नामांतरण और रजिस्ट्री में देरी पर अब 1000 रुपये एकमुश्त शुल्क लगेगा, लोगों को मिली राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।