Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Railways: दिवाली पर घर जाना चाहते हैं तो हो सकती है मुश्किल, अभी से फुल हो गई ट्रेनें

    By amarish kumarEdited By: Siddharth Chaurasiya
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 07:33 PM (IST)

    दीपावली 12 नवंबर को है। अभी 66 दिन शेष हैं लेकिन ट्रेनें फुल हो गई हैं। सर्वाधिक भीड़ मुंबई रूट पर है। प्रयागराज की ओर आने वाली 11 प्रमुख ट्रेनों में नो रूम हो चुका है। यानी इन ट्रेनों में किसी भी तरह का टिकट नहीं मिलेगा। जबकि दिल्ली रूट की भी दो ट्रेन में यही स्थिति है। कई ट्रेन में वेटिंग सूची 200 पार कर गई है।

    Hero Image
    दीपावली 12 नवंबर को है। अभी 66 दिन शेष हैं, लेकिन अभी से ही सभी ट्रेनें फुल हो गई हैं।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। दीपावली 12 नवंबर को है। अभी 66 दिन शेष हैं, लेकिन ट्रेनें फुल हो गई हैं। सर्वाधिक भीड़ मुंबई रूट पर है। प्रयागराज की ओर आने वाली 11 प्रमुख ट्रेनों में नो रूम हो चुका है। यानी इन ट्रेनों में किसी भी तरह का टिकट नहीं मिलेगा। जबकि दिल्ली रूट की भी दो ट्रेन में यही स्थिति है। परेशानी इस वजह से और बढ़ेगी क्योंकि कई ट्रेन में वेटिंग सूची 200 पार कर गई है। दीपावली तक यह 350 पार कर जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी रूट पर घर वापसी सबसे अधिक परेशानी भरी होगी। कई ट्रेनों में छह नवंबर से ही नो रूम की स्थिति है और 20 नवंबर तक वेटिंग टिकट भी नहीं मिलेंगे। दिल्ली रूट पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस व रीवा एक्सप्रेस में नो रूम है। मुंबई रूट पर सुविधा एक्सप्रेस, गुवाहाटी एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, कोलकाता मेल, पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, एलटीटी गोरखपुर सुपर फास्ट, जय नगर एक्सप्रेस, रांची एक्सप्रेस, एलटीटी पटना एक्सप्रेस, एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस व कामायनी में नो रूम हो चुका है।

    इसमें एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस में सात नवंबर से 20 नवंबर तक, जयनगर एक्सप्रेस में पांच नवंबर से 20 नवंबर तक, गोदान में छह से 17 नवंबर तक नो रूम की स्थिति है। ऐसे में इस बार मुंबई से परदेसियों की राह बहुत कठिन होने वाली है। अब विशेष ट्रेनों पर ही यात्रियों की उम्मीद टिकी होगी। एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि त्योहार पर भीड़ बढ़ जाती है। भीड़ का आकलन किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए दीपावली विशेष ट्रेनें चलायी जाएंगी।

    comedy show banner
    comedy show banner