18 सुपरफास्ट ट्रेनों का दर्जा होगा समाप्त, नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलेंगी; यात्रियों को कम किराया देना होगा
भारतीय रेलवे 1 जनवरी 2027 से 18 सुपरफास्ट ट्रेनों का दर्जा समाप्त कर उन्हें नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलाएगा। ...और पढ़ें

एक जनवरी 2027 से 18 सुपरफास्ट ट्रेनों का दर्जा समाप्त होगा।
HighLights
एक जनवरी 2027 से लागू होगी नई व्यवस्था
ट्रेन का नंबर भी बदलेगा, किराया भी होगा कम
राजेंद्र यादव, प्रयागराज। भारतीय रेलवे एक जनवरी 2027 से 18 सुपरफास्ट ट्रेनों का दर्जा समाप्त कर उन्हें नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों के रूप में चलाएगा। इन ट्रेनों का नंबर भी बदला जाएगा। इस बदलाव से ट्रेनों का किराया भी काफी कम होगा, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
काफी समय से रेलवे कर रहा था विचार
रेलवे हर वर्ष या नया टाइम टेबल लागू होने पर ट्रेनों की समयबद्धता और औसत गति की समीक्षा करता है। इसी मूल्यांकन के आधार पर तय किया जाता है कि कौन सी ट्रेनें सुपरफास्ट रहेंगी और किसे नियमित एक्सप्रेस की श्रेणी में लाया जा सकता है। इसी को लेकर भारतीय रेलवे के अधिकारियों द्वारा काफी समय से 18 सुपरफास्ट ट्रेनों को नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलाने पर विचार किया जा रहा था। अब जाकर इस पर निर्णय लिया गया है।
दिल्ली, बिहार, पंजाव व उत्तराखंड के रूट की ट्रेनें
एक जनवरी 2027 से 18 सुपरफास्ट ट्रेनों का दर्जा समाप्त हो जाएगा। इसमें पूर्णागिरि जनशताब्दी, सप्तक्रांति और श्रमजीवी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें मुख्य रूप से दिल्ली, बिहार, पंजाब और उत्तराखंड को जोड़ने वाले रूटों पर चलती हैं।
यात्रियाें के जेब पर घटेगा बोझ
सुपरफास्ट ट्रेनों में मूल टिकट किराए के अलावा सुपरफास्ट सरचार्ज लिया जाता है। इन ट्रेनों के नियमित होने के बाद यह सरचार्ज समाप्त हो जाएगा। जिससे यात्रा श्रेणी के हिसाब से किराए में 75 रुपये तक की कमी आएगी। स्लीपर क्लास में 30, एसी थर्ड, थर्ड एसी इकोनामी, सेकंड एसी और एसी चेयर कार 45 रुपये की छूट मिलेगी। फर्स्ट एसी और एग्जीक्यूटिव क्लास 75 रुपये की छूट यात्रियों को मिलेगी।
इन ट्रेनों में होगा बदलाव
ट्रेन का रूट : पुराना नंबर : नया नंबर
टकनपुर-दिल्ली जंक्शन : 12035 : 15317
दिल्ली जंक्शन-टकनपुर : : 12036 : 15318
देहरादून-काठगोेदाम : 12091 : 15315
काठगोदाम-देहरादून : 12092 : 15316
मुरादाबाद-रामनगर : 25013 : 15313
रामनगर-मुरादाबाद : 25014 : 15314
मुरादाबाद-रामनगर : 25035 : 15335
रामनगर-मुरादाबाद : 25036 : 15336
इस्लामपुर-नई दिल्ली : 20801 : 18633
नई दिल्ली-इस्लामपुर : 20802 : 18634
दरभंगा-जालंधर सिटी : 22551 : 15541
जालंधर सिटी-दरभंगा : 22552 : 15542
पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ : 22355 : 13255
चंडीगढ़-पाटलिपुत्र : 22356 : 13256
मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल : 12557 : 15577
आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर : 12558 : 15578
राजगीर-नई दिल्ली : 12391 : 13291
नई दिल्ली-राजगीर : 12392 : 13292
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।