Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Air Force: भारतीय वायु सेना को मिली नई पहचान, 72 वर्ष बाद बदला गया सेना का ध्वज

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 05:17 AM (IST)

    पवित्र त्रिवेणी के तट पर जब भारतीय नभ सेना अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही थी तो जल और थल पर तालियों की गड़गड़ाहट विस्मित भाव से स्वागत कर रही थी। यह मौका था वायुसेना की 91 वीं वर्षगांठ का और यह ऐतिहासिक बन गया जब 72 वर्ष के अंतराल के बाद वायुसेना के ध्वज में बदलाव किया गया। नए ध्वज का अनावरण वायुसेना प्रमुख चीफ एयर मार्शल ने किया।

    Hero Image
    72 वर्ष बाद बदला गया भारतीय वायुसेना का ध्वज (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पवित्र त्रिवेणी के तट पर जब भारतीय नभ सेना अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही थी तो जल और थल पर तालियों की गड़गड़ाहट विस्मित भाव से स्वागत कर रही थी। यह मौका था वायुसेना की 91 वीं वर्षगांठ का और यह ऐतिहासिक बन गया जब 72 वर्ष के अंतराल के बाद वायुसेना के ध्वज में बदलाव किया गया। नए ध्वज का अनावरण वायुसेना प्रमुख चीफ एयर मार्शल वीआर चौधरी ने किया। इसी के साथ ही पुराने ध्वज को उतारकर संग्रहालय में रखवा दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आजादी के बाद वायु सेना का ध्वज 1951 में बनाया गया था। वह ध्वज नीले रंग का था। उसमें ऊपर बाएं कोने पर तिरंगा है। जबकि दाएं कोने पर नीचे वायुसेना का ट्राई कलर गोल निशान है। नया ध्वज भारतीय वायु सेना के मूल्यों को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने के लिए बनाया गया है।

    ट्राई कलर गोल निशान के ऊपर वायु सेना क्रेस्ट को शामिल किया गया है। इसमें ऊपर राष्ट्रीय प्रतीक अशोक की लाट का शेर है। उसके नीचे देवनागरी में सत्यमेव जयते लिखा हुआ है। उसके बाद एक पंख फैलाए हुए हिमालयी बाज का चित्र है। यह बाज भारतीय वायुसेना के युद्ध कौशल को दर्शाता है। हल्के नीले रंग में भारतीय वायुसेना लिखा हुआ वलय हिमालयी बाज को घेरे हुए है। हिमालयी बाज के नीचे देवनागरी लिपि में वायुसेना का आदर्श वाक्य नभः स्पृशं दीप्तम् लिखा हुआ है।

    नए ध्वज का अनावरण चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान की मौजूदगी में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने किया। वायुसेना अध्यक्ष ने पुराने ध्वज को उतारा और नए ध्वज को चढ़ा दिया। इस दौरान उनके सामने दो ड्रोन पर्दे की दीवार के पीछे से एक बड़ी पताका लेकर आए। इसके अलावा नए ध्वज के साथ हेलीकाप्टर नीची उड़ान से परेड के सामने से गुजरा। वायुसेना अध्यक्ष ने अनुकरणीय योगदान के लिए 16 स्क्वाड्रन, 142 हेलीकाप्टर यूनिट, 901 सिग्नल यूनिट और थ्री बेस रिपेयर डिपो को सम्मानित किया। 

    वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीरआर चौधरी ने रविवार को उप्र के प्रयागराज में वायुसेना दिवस के मौके पर नए ध्वज का अनावरण किया। पहली बार महिला अधिकारी के हाथों वायुसेना की परेड महिला सशक्तीकरण के लिए यह परेड याद की  जाएगी। यह पहला  मौका था  जब किसी  महिला अधिकारी को परेड की कमान सौंपी गई। रविवार को वायुसेना दिवस की परेड को ग्रुप कैप्टन शैलजा धामी ने संचालित किया। परेड में 31 महिला अग्निवीरों के साथ ही 40 महिलाएं थी, जो पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर मार्च कर रही थीं।