विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या भारत के विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को चुनौती दे सकता हैं संभावित गल्फ वार? UPPCS 2024 इंटरव्यू में बोर्ड ने पूछे सवाल

By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 12 Mar 2026 02:05 PM (IST)

उप्र लोक सेवा आयोग के पीसीएस-2024 साक्षात्कार में अभ्यर्थियों से बोर्ड ने सामान्य ज्ञान, समसामयिक समझ, प्रशासनिक दृष्टि, निर्णय क्षमता ...और पढ़ें

उप्र लोक सेवा आयोग प्रयागराज में UPPCS इंटरव्यू देकर निकलतीं महिला अभ्यर्थी। जागरण

उप्र लोक सेवा आयोग प्रयागराज में UPPCS इंटरव्यू देकर निकलतीं महिला अभ्यर्थी। जागरण 

HighLights

  1. पीसीएस-2024 साक्षात्कार में अभ्यर्थियों से पूछा गया ईरान-अमेरिका युद्ध और अर्थव्यवस्था पर प्रश्न

  2. सामान्य ज्ञान, समसामयिक समझ, प्रशासनिक दृष्टि, निर्णय क्षमता और व्यक्तित्व की परीक्षा

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस-2024 साक्षात्कार में अभ्यर्थियों के सामान्य ज्ञान, समसामयिक समझ, प्रशासनिक दृष्टि, निर्णय क्षमता और व्यक्तित्व की परीक्षा ली जा रही है। अंतरराष्ट्रीय राजनीति से लेकर ग्रामीण विकास, कृषि, शिक्षा, डिजिटल अर्थव्यवस्था और खेल तक से जुड़े प्रश्न पूछे गए।

यूएई और सऊदी अरब पर ईरान हमले क्यों कर रहा?

एक अभ्यर्थी से बुधवार को पूछा गया कि यूएई और सऊदी अरब पर ईरान हमले क्यों कर रहा है तथा अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। यदि खाड़ी क्षेत्र में युद्ध (गल्फ वार) जैसी स्थिति बनती है तो भारत की अर्थव्यवस्था पर उसका क्या असर होगा और क्या यह स्थिति विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्रभावित कर सकती है। भारत की ऊर्जा आपूर्ति, महंगाई और अर्थव्यवस्था पर क्या असर होगा? 

'आप काफी फिट लग रहे हैं, क्या कोई खेल खेलते हैं?'

साक्षात्कार में हल्के अंदाज में भी प्रश्न किए गए। एक अभ्यर्थी से कहा गया 'आप काफी फिट लग रहे हैं, क्या कोई खेल खेलते हैं?' एक अन्य से पूछा गया कि वह राष्ट्रीय स्तर तक वालीबाल खेल चुके हैं, तो बताइए वर्तमान में वालीबाल विश्व कप किस देश ने जीता। समसामयिक घटनाओं से जुड़ा सवाल पूछा गया कि ‘कल की तारीख में कोई अच्छी खबर और कोई बुरी खबर बताइए।’ एसडीएम के रूप में समावेशी शिक्षा को कैसे बढ़ावा देंगे।

प्रशासनिक सेवा में किस क्षेत्र में काम करना चाहेंगे?

साथ ही यह भी पूछा गया कि विशेष जरूरत वाले बच्चों और प्रतिभाशाली बच्चों को अलग-अलग पढ़ाने की व्यवस्था कैसे लागू की जा सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार की महिला से जुड़ी प्रमुख योजनाएं कौन-कौन सी हैं और प्रशासनिक सेवा में आने के बाद वह किस क्षेत्र में काम करना चाहेंगे। यह भी प्रश्न किया गया कि सरकार ने 2026-27 के लिए भीम यूपीआइ के संबंध में क्या लक्ष्य निर्धारित किया है और वित्तीय समावेशन का क्या अर्थ है।

इलेक्ट्रानिक्स क्षेत्र को लेकर सवाल किए

तकनीकी पृष्ठभूमि वाले अभ्यर्थियों से इलेक्ट्रानिक्स क्षेत्र को लेकर सवाल किए गए। पूछा गया कि सरकार इलेक्ट्रानिक्स उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कौन-कौन सी योजनाएं चला रही है। इसके साथ ही यह भी पूछा गया कि ऐसे कौन-कौन से मुद्दे हैं जिन पर यदि सभी राजनीतिक दलों में सहमति बन जाए तो विकसित भारत के लक्ष्य को तेजी से हासिल किया जा सकता है।

हल्के-फुल्के अंदाज में भी पूछा प्रश्न

एक अभ्यर्थी से बोर्ड ने हल्के-फुल्के अंदाज में पूछा कि बाहर यह अफवाह फैल रही है कि अंदर कुछ खाने को भी मिल रहा है, क्या यह सच है?” जब अभ्यर्थी ने मुस्कुराते हुए हां सर कहा, तो बोर्ड ने मजाक में कहा- ठीक है, फिर आप भी बिस्किट उठा ही लीजिए।

साक्षात्कार में यह भी पूछे गए प्रश्न

- भारत की राष्ट्रभाषा क्या है और मातृभाषा क्या होती है
- विकसित भारत का लक्ष्य वर्ष 2047 ही क्यों रखा गया है और इसके पीछे स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने के अलावा क्या अन्य तर्क हो सकते हैं।
- सेमीकंडक्टर मिशन-2 और पीएलआइ योजना क्या है तथा यह कितने क्षेत्रों के लिए लागू है।
- मान लीजिए आप एसडीएम हैं और आपके कार्यालय का बिजली बिल 1 लाख 10 हजार रुपये आया है, जबकि बिजली के लिए केवल एक लाख रुपये का बजट उपलब्ध है, तो आप क्या करेंगे?
- क्या किसानों की आय वास्तव में दोगुनी हुई है। यदि नहीं हुई तो किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार की योजनाओं से अलग आप क्या करेंगे।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के ECC में ‘बैक पेपर’ को लेकर छात्रों का बेमियादी धरना, नियमों को लेकर कालेज प्रशासन से टकराव की स्थिति

यह भी पढ़ें- रेलवे में डाॅक्टर बनने का सुनहरा अवसर, प्रयागराज में हाउस सर्जनों की सीधी भर्ती, साक्षात्कार के बाद नियुक्ति पाएं