Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संगम नगरी में नहीं होगा पेयजल की परेशानी, यमुना में लगेगा फ्लोटिंग पंप, इंटकवेल में होगी जलापूर्ति

    Updated: Sun, 14 Jul 2024 03:43 PM (IST)

    गर्मी के मौसम में प्रयागराज के कई इलाकों में पानी की समस्‍या हो जाती है। यमुना का जलस्तर कम होने के दौरान फ्लोटिंग पंप को बीच धारा में रखा जाएगा। इसके लिए नाव के आकार में एक प्लेट फार्म तैयार किया जाएगा। उसी प्लेटफार्म पर मोटर लगाई जाएगी। मोटर की पंप को चारों इंटकवेल से जोड़ दिया जाएगा। जैसे-जैसे जलस्तर बढ़ेगा फ्लोटिंग मोटर किराने पहुंचती जाएगी।

    Hero Image
    प्रयागराज में गर्मी के मौसम में यमुना का जलस्‍तर कम होने से समस्‍या होने लगती है। (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता,प्रयागराज। यमुना का जलस्तर कम होने के बाद हर वर्ष शहर की पांच लाख आबादी को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है। लेकिन आने वाले दिनों में यमुना का जलस्तर कितना भी हो जाएगा पर पेजयल की समस्या से लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जलस्तर कम होने को बावजूद करैलाबाग में बने इंटकवेल में यमुना से पर्याप्त पानी की आपूर्ति होती रहेगी। क्योंकि जलकल विभाग की ओर से इंटकवेल भरने के लिए यमुना में फ्लोटिंग पंप लगाया जाएगा। इसके लिए 15 से 20 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। नोएडा की कंपनी से फ्लोटिंग पंप लगाने की लिए जलकल विभाग की ओर से वार्ता अंतिम दौर में पहुंच चुकी है।

    इसे भी पढ़ें-सावधान! हर घंटे साढ़े चार सेमी की गति से बढ़ रही गंगा-यमुना, इन इलाकों में जारी हुआ अलर्ट

    खुसरोबाग में बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से शहर में 23 से अधिक वार्डों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। 80 से 90 एमएलडी की आपूर्ति प्रतिदिन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से की जाती है। इसके लिए यमुना से 135 एमएलडी पानी प्रतिदिन लिया जाता है। लेकिन गर्मी के दिनों में जलस्तर कम हो जाने से इंटकवेल में पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है, जिसके चलते अतिरिक्त मोटर लगाई जाती है।

    इसके बावजूद पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। वाटर टैंकर से जलापूर्ति कराई जाती है। जलकल के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि गर्मी के दिनों में जलापूर्ति की समस्या न आए इसके लिए जल्द ही फ्लोटिंग पंप तैयार कराया जाएगा। गर्मी के दिनों में इसकी के माध्यम से इंटकवेल में पानी की आपूर्ति की जाएगी।

    इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में दिनदहाड़े होटल संचालक के कर्मचारी की हत्या, वारदात के आरोपितों ने किया सरेंडर