सपा नेता निकला नकली नोट का 'धुरंधर', देवरिया में चलाता था फैक्ट्री; चार गिरफ्तार
प्रयागराज में नकली नोटों के धंधे का राजफाश हुआ है। इसमें समाजवादी पार्टी के एक नेता का नाम सामने आया ...और पढ़ें

प्रयागराज में नकली नोटों का धंधा करने वाले गिरोह के गिरफ्तार सदस्यों को मीडिया के समक्ष पेश करते डीसीपी गंगानगर कुलदीप गुनावत। जागरण
HighLights
कब्जे से एक लाख 18 हजार के नकली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर आदि बरामद
नकली नोटों की फैक्ट्री चलाने वाले गिरोह के मुख्य सरगना विवेक यादव भी प्रयागराज पुलिस ने दबोचा
प्रयागराज की सरायइनायत पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने किया गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जिले में नकली नोट का धुरंधर समाजवादी पार्टी का एक नेता निकला। वह अपने साथियों के साथ नकली नोट की फैक्ट्री देवरिया में चला रहा था। मामले में चार लोगों की गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से एक लाख 18 हजार रुपये के नकली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। बाद में प्रयागराज पुलिस ने मुख्य सरगना सपा नेता विवेक यादव सहित दो फरार को भी पकड़ लिया है।
इसी मामले में पूर्व में जेल जा चुका है धर्मेंद्र
डीसीपी गंगानगर कुलदीप गुनावत ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त धर्मेंद्र कुमार से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त धर्मेंद्र कुमार जनपद देवरिया में रहा है। वह रामपुर करखाना से पूर्व में जेल भी इसी मामले में जेल जा चुका है।

गैंग बनाकर कर रहे थे यह धंधा
चारों अभियुक्तों विवेक यादव पुत्र अवध बिहारी यादव निवासी गौरी खुर्द थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया के निर्देशन में गैंग बनाकर पैसे कमाने की उद्देश्य से सुनियोजित तरीके से यह कार्य कर रहे थे। राहुल यादव व विवेक कुमार उपरोक्त पैसों के साथ यह लोगों से संपर्क करते थे और धर्मेंद्र, विवेक यादव और जो एक अन्य सहयोगी से मिलकर देवरिया स्थित कमरे पर नोट बनाकर, छापते थे व उसकी सप्लाई करते थे।
बाजार में नकली नोट खपाने के लिए लाए थे
ये सभी नकली भारतीय नोटों को बाजार में खपाने के उद्देश्य से लाये थे जिन्हें लोगों द्वारा छोटे ग्रामीण बाजारों में छोटे-छोटे मात्रा में (100-500/- रुपये) बजार में चलाया जाना था। अभियुक्त विवेक यादव पुत्र अवध बिहारी यादव निवासी गौरी खुर्द थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। उसे पकड़ लिया गया है।
गतिविधियां लगभग छह साल से संदिग्ध थीं
नकली नोटों की फैक्ट्री की चलाने वाले गिरोह के मुख्य सरगना विवेक यादव को भी प्रयागराज पुलिस ने मंगलवार को गौरीबाजार के गौरीखुर्द स्थित आवास से उठा लिया। इसके अलावा पुलिस ने गौरी बाजार के वार्ड नंबर 10 किसान नगर से भी एक युवक को हिरासत में लिया है। आसपास के लोगों ने बताया कि विवेक की गतिविधियां लगभग छह साल से संदिग्ध थीं। उसके पास चार आटो भी है, जिसे चलवाता है। उसने खुद थार जीप रखी थी, जिससे चलता है। दो बुलेट भी उसने खरीद रखी है।
जिला पंचायत का चुनाव लड़ने वाला था विवेक
पड़ोसियों ने बताया कि अक्सर बिहार की गाड़ियों में लोग उसके घर आते थे। देर रात तक अक्सर पार्टी चलती थी। एक हफ्ते पहले गांव में काली माता की प्रतिमा स्थापित हुई थी, जिसमें उसने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। विवेक सपा के टिकट पर वह वार्ड नंबर 16 गौरी बाजार से जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुका है। इस बार भी चुनाव लड़ने की तैयारी में था। पुलिस इसके पहले भी कई बार उसे पकड़ चुकी है, लेकिन हर बार वह छूट जाता था।
ये हैं गिरफ्तार अभियुक्त
1. राहुल यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी सरायकंसराय थाना दुर्गागंज जनपद भदोही, उम्र करीब 28 वर्ष।
2. विवेक कुमार यादव पुत्र राकेश यादव निवासी गोकलपट्टी थाना सुरीयावां जनपद भदोही, उम्र करीब 26 वर्ष
3. नरेन्द्र यादव उर्फ विराट पुत्र रामजी यादव निवासी बैतालपुर थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया, उम्र करीब 26 वर्ष।
4. धर्मेन्द्र कुमार पुत्र राजाराम प्रसाद निवासी ग्राम महाराजगंज थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया, उम्र करीब 22 वर्ष।
यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, 1.50 लाख रुपये मानदेय पर कोच बनने का सुनहरा अवसर
यह भी पढ़ें- मानक के अनुरूप गेहूं नहीं तो तत्काल नहीं होगा अस्वीकृत, किसानों को गेहूं सुखाने व साफ कराने का मिलेगा अवसर
