विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली पर्व पर फूलों के दाम तीन गुना, गेंदे की बड़ी माला 120 रुपये में बिक रही फिर भी डिमांड अधिक

By Rajendra Yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 07 Nov 2026 08:20 PM (IST)

दीपावली पर्व पर प्रयागराज में फूलों की मांग अत्यधिक बढ़ने से दाम तीन गुना हो गए हैं। गेंदे की बड़ी ...और पढ़ें

प्रयागराज में नैनी स्थित फूलमंडी में दीपावली पर्व को लेकर माला-फूल की सजी दुकान। जागरण

प्रयागराज में नैनी स्थित फूलमंडी में दीपावली पर्व को लेकर माला-फूल की सजी दुकान। जागरण

HighLights

  1. गेंदा के साथ ही गुलाब, गुलदाउदी और कमल के फूलों के दाम भी चढ़े

  2. प्रयागराज की फूल मंडी और फुटकर बाजार में खरीदारों की जुट रही भीड़

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पांच दिवसीय दीपावली पर्व पर फूलों की मांग अत्यधिक बढ़ गई है। इसके बाद भी फूल मंडी और फुटकर बाजार में खरीदारों की भीड़ है। घरों, प्रतिष्ठानों और मंदिरों को सजाने के साथ लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए फूलों की खरीदारी तेज हो गई है। मांग में अचानक बढ़ोतरी और आवक कम होने के कारण फूलों के दाम दोगुने तक पहुंच गए हैं।

माला-फूल की अधिक कीमत चुकानी पड़ रही

सबसे अधिक उछाल गेंदे के फूल और उसकी मालाओं की कीमतों में देखने को मिल रहा है। जो गेंदे की बड़ी माला पहले करीब 40 रुपये में मिल रही थी, उसकी कीमत बढ़कर 120 रुपये तक पहुंच गई है। इससे फूल खरीदने पहुंचे लोगों को पहले की तुलना में अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।

गेंदा के फूल की मांग सबसे अधिक

गेंदे के फूल की मांग दीपावली पर सबसे अधिक रहती है। घरों के मुख्य द्वार पर तोरण बनाने, पूजा स्थल सजाने, दुकानों और प्रतिष्ठानों के प्रवेश द्वार पर मालाएं लगाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों में भी गेंदे की मालाओं की मांग रहती है। यही वजह है कि त्योहार नजदीक आते ही इसकी कीमतों में तेजी आ गई है।

थोक में अधिक, फुटकर पर असर

फुटकर दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों की संख्या बढ़ने के साथ ही माल की उपलब्धता अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। ऐसे में थोक बाजार में ही फूल अधिक रेट में मिल रहे हैं, जिसका असर फुटकर कीमतों पर भी पड़ रहा है।

गुलाब, गुलदाउदी और कमल के फूलों के दाम भी चढ़े

गेंदे के अलावा गुलाब, गुलदाउदी और कमल के फूलों की कीमतों में भी उछाल आया है। गुलाब की मांग घरों में सजावट और पूजन दोनों के लिए है। वहीं, गुलदाउदी का इस्तेमाल गुलदस्ते और फूलों की सजावट में किया जा रहा है। कमल के फूल की मांग विशेष रूप से लक्ष्मी पूजन के लिए रहती है। फूलों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय स्तर के साथ ही दूसरे शहरों से भी फूल मंगाए जा रहे हैं।

प्रयागराज में वाराणसी-कोलकाता से आते हैं फूल

बाजार में वाराणसी और कोलकाता से विभिन्न प्रकार के फूल पहुंचे हैं। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी फूलों की आपूर्ति की जा रही है। हालांकि, त्योहार के दौरान मांग अधिक होने और आवक में कमी के कारण कारोबारियों को कीमतों में तेजी का सामना करना पड़ रहा है। फूल विक्रेता संजीवन, गुलाब कुमार, रौनक का कहना है कि दीपावली पर लोग सिर्फ पूजन के लिए ही नहीं, बल्कि घरों और दुकानों की सजावट के लिए भी बड़ी संख्या में फूल खरीदते हैं। इस कारण सामान्य दिनों की तुलना में मांग कई गुना बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें- छोटी दीवाली पर प्रयागराज में 500 करोड़ रुपये का कारोबार, पांच दिवसीय दीपपर्व के दूसरे दिन बाजार रोशन-गुलजार

यह भी पढ़ें- दीवाली पर पटाखा छुड़ा रहे तो इन हेल्पलाइन नंबरों को नोट कर लें, आपात स्थिति में काम आएंगे; अस्पतालों में बर्न वार्ड बने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।