विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली पर पटाखा छुड़ा रहे तो इन हेल्पलाइन नंबरों को नोट कर लें, आपात स्थिति में काम आएंगे; अस्पतालों में बर्न वार्ड बने

By Amardeep Bhatt Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 07 Nov 2026 07:24 PM (IST)

प्रयागराज में दीवाली पर पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं के लिए अस्पतालों ने विशेष तैयारी की है। बर्न वार्ड बनाए ...और पढ़ें

दीवाली पर पटाखों से चोट लगने पर लोगों को तत्काल इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पतालों में विशेष व्यवस्था की गई है।

दीवाली पर पटाखों से चोट लगने पर लोगों को तत्काल इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पतालों में विशेष व्यवस्था की गई है।

HighLights

  1. पटाखे के धूम-धड़ाके में चोट लगी तो विशेष आकस्मिक इलाज की है तैयारी 

  2. प्रयागराज के बेली हॉस्पिटल और कॉल्विन अस्पताल में बनाए गए हैं बर्न वार्ड

  3. ग्रामीण क्षेत्रों के सीएचसी में अनुभवी स्वास्थ्य कर्मियों की तय की गई जिम्मेदारी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। दीवाली की खुशियों में पटाखे से अगर अप्रिय घटना हो जाए तो आकस्मिक चिकित्सा की संगम नगरी के अस्पतालों में विशेष तैयारी की गई है। बर्न वार्ड को आरक्षित रखा गया है। आंख में चोट और शरीर में कहीं अन्य स्थानों की सर्जरी के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है।

इन अस्पतालों में आकस्मिक सेवाएं 11 नवंबर तक

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अनुभवी स्वास्थ्य कर्मियों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय 'काल्विन' में वार्ड आरक्षित किया गया है। मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय, टीबी सप्रू चिकित्सालय में आकस्मिक सेवाएं 11 नवंबर तक रहेंगी। तमाम अस्पतालों से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

हेल्पलाइन नंबर 9451762902, 9412834308 पर आप ले सकते हैं मदद।

पटाखों से आंखों को अधिक सुरक्षित रखें

पटाखों से चोट ज्यादातर आंख में लगती है। तेज आवाज वाले गड्डे या किसी अन्य पटाखे से निकली चिंगारी पुतली से टकराती है तो चोट लग जाती है। आंख को रगड़ने पर घाव हो सकता है जिसे कार्नियल अल्सर कहते हैं।

7 नवंबर से अस्पतालों में आकस्मिक सेवाएं शुरू

मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार 7 नवंबर की शाम से विशेष आकस्मिक सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है। इसमें डाक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी परेवा तक रहेगी।

आंख में चोट लगने पर फौरन क्या करें?

डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि आंख में चोट लगने पर तुरंत ठंडे पानी से धुलें और इलाज के लिए निकट के अस्पताल पहुंच जाएं। मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय के नंबर 9451762902 पर फाेन करके किसी तरह की चिकित्सकीय सहायता ली जा सकती है।

बेली अस्पताल में बर्न वार्ड, दवाएं उपलब्ध

टीबी सप्रू चिकित्सालय 'बेली अस्पताल' की मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि बर्न वार्ड आरक्षित किया गया है। इसमें बेड के अलावा जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं। पटाखों से किसी की त्वचा जल जाए या आंख में चोट पहुंचे तो इलाज की सभी व्यवस्थाएं हैं। बताया कि 9412834308 पर फोन करके चिकित्सीय मदद मांगी जा सकती है।

पटाखा बाजार संवेदनशील, 18 स्थानों पर लगाई एंबुलेंस

शहर में पटाखा बाजार के पास 18 स्थानों पर 108 नंबर एंबुलेंस लगाई गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में थानों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगभग 200 एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। सीएमओ डा. एके तिवारी ने बताया कि अस्पतालों में चिकित्सा की विशेष तैयारियों के अलावा एंबुलेंस की सेवा ली जा सकती है। पटाखा बाजार सबसे संवेदनशील स्थान मानते हुए वहां 108 नंबर एंबुलेंस को सक्रिय रखा गया है। जिला, मंडलीय अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष आकस्मिक सेवाएं परेवा की रात तक रहेंगी।

यह भी पढ़ें- एक एकड़ में बनेगा सोलर पार्क, तीन मेगावाट बिजली का प्रतिदिन होगा उत्पादन; रात में बिजली कटौती पर भी रोशन रहेंगे मार्ग

यह भी पढ़ें- गहने बेचे व खेत गिरवी रखकर 7 लाख रुपये खर्च कर बेटे का इलाज कराया, 6 महीने में भी डाॉक्टर नहीं जोड़ सके हड्डी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।