29 से मुंबई-हैदराबाद के लिए डायरेक्ट फ्लाइट, 106 साल में पहली बार प्रयागराज एयरपोर्ट से उड़ेंगे सबसे ज्यादा विमान
प्रयागराज के विमान सेवा इतिहास में मौनी अमावस्या का दिन कीर्तिमान बनाने वाला रहा है। वर्ष 1919 से शुरू हुई प्रयागराज की हवाई सेवा में अब नया अध्याय जुड़ेगा और 106 साल बाद प्रयागराज एयरपोर्ट पर एक ही दिन में सर्वाधिक विमानों के आवागमन का रिकॉर्ड बनेगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान एयरपोर्ट पर 50 से ज्यादा उड़ानों का आवागमन होगा।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज एयरपोर्ट से अब बोकारो और चेन्नई के लिए सीधी उड़ान उपलब्ध हो गई है। 29 जनवरी से इसका संचालन शुरू हो जाएगा। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज से लगातार उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा रही है। उसी क्रम में एयर इंडिया व स्पाइस जेट ने बुधवार को अपनी नई समय सारिणी जारी कर दी है।
इनमें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और हैदराबाद के लिए उड़ानों को सूचीबद्ध किया गया है। प्रयागराज के विमान सेवा इतिहास में मौनी अमावस्या का दिन कीर्तिमान बनाने वाला रहा है। वर्ष 1919 से शुरू हुई प्रयागराज की हवाई सेवा में अब नया अध्याय जुड़ेगा और 106 साल बाद प्रयागराज एयरपोर्ट पर एक ही दिन में सर्वाधिक विमानों के आवागमन का रिकॉर्ड बनेगा।
50 से ज्यादा उड़ानों का होगा आवागमन
बताया जा रहा है कि इस दौरान एयरपोर्ट पर 50 से ज्यादा उड़ानों का आवागमन होगा। अभी इंडिगो एयर लाइंस की सर्वाधिक 16 उड़ानें उपलब्ध हैं। अभी एलाइंस एयर और स्पाइस जेट की 10-10 व अकासा एयर की दो उड़ानों का आवागमन हो रहा है। 29 जनवरी से यह संख्या बदल जाएगी। प्रयागराज एयरपोर्ट पर रात्रि कालीन सेवा शुरू होने से यह संख्या बढ़ी है।
यह भी पढ़ें: 106 साल में पहली बार! प्रयागराज एयरपोर्ट से रात में उड़ा विमान, अब 24x7 मिलेगी फ्लाइट्स की सुविधा
एयर इंडिया की समय सारिणी
- 29 से 31 जनवरी तक मुंबई से प्रयागराज : आगमन समय 13:20 बजे
- प्रयागराज से मुंबई : प्रस्थान समय 14:20 बजे
- एक से 29 फरवरी तक मुंबई से प्रयागराज : आगमन समय 11:30 बजे।
- प्रयागराज से मुंबई : प्रस्थान समय 12:15 बजे।
स्पाइस जेट की समय सारिणी
- एक से 26 फरवरी तक दिल्ली से प्रयागराज : आगमन समय 6:45 बजे।
- प्रयागराज से हैदराबाद : प्रस्थान समय 7:20 बजे।
- हैदराबाद से प्रयागराज : आगमन समय 12 बजे।
- प्रयागराज से चेन्नई : प्रस्थान समय 12:35 बजे।
- चेन्नई से प्रयागराज : आगमन समय शाम 6:35 बजे।
- प्रयागराज से दिल्ली : प्रस्थान समय शाम 7:10 बजे।
- बोकारो से प्रयागराज : आगमन समय 10:05 बजे।
- प्रयागराज से मुंबई : प्रस्थान समय 10:45 बजे।
ये भी जानें
- प्रयागराज एयरपोर्ट पर शुरू हुए दो टैक्सी वे।
- 15 विमानों के लिए एयरपोर्ट पर शुरू हुई पार्किंग।
- अब प्रति घंटे एक साथ टर्मिनल में बैठ सकेंगे 1080 यात्री।
- 8500 वर्ग मीटर हुआ टर्मिनल का क्षेत्रफल।
- 1620 यात्रियों को व्यस्त समय में सेवा देने की क्षमता।
यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: प्रयागराज एयरपोर्ट पर 24 घंटे होगी विमानों की आवाजाही, महाकुंभ में बढ़ेंगी उड़ानें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।