Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan Pradosh : चहुंओर 'हर-हर महादेव', शिवालयों में जलाभिषेक और पूजन-अर्चन, भक्तों ने मनोकामना पूर्ति की कामना की

    Updated: Tue, 22 Jul 2025 04:07 PM (IST)

    Sawan Pradosh प्रयागराज में सावन माह में शिवालयों में सुबह से देर रात तक जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्त हर-हर महादेव का उद्घोष कर रहे हैं। मंगलवार को प्रदोष व्रत रखकर श्रद्धालुओं ने मंदिरों व घरों में रुद्राभिषेक और आरती की। इस दौरान माहौल शिवमय रहा।

    Hero Image
    सावन मास में प्रयागराज के शिव मंदिर में पूजन-अर्चन को जुटी भक्तों की भीड़।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सुख की आस न उमसभरी गर्मी की चिंता। त्याग और तपस्या के जरिए महादेव शिव को रिझाने की चाह हर किसी के हृदय में है। सावन के महीने में सनातनी महादेव को प्रसन्न करने के लिए को हर जतन कर रहे हैं। तन, मन और कर्म भोलेमय है। शिवालयों में प्रतिदिन भोर से जलाभिषेक आरंभ हो जाता है। देर रात तक दर्शन-पूजन को भीड़ रहती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को प्रदोष होने से लोगों ने व्रत रखकर शिव की स्तुति की। शिवभक्त हर-हर महादेव, बम-बम भोले का उद्घोष करते शिवालयों में पहुंचे। श्रद्धाभाव से ओतप्रोत होकर जलाभिषेक करके मनोकामना पूर्ति की याचना की।

    प्रदोष व्रत रखने से भगवान शिव को प्रसन्नता मिलती है। सावन के प्रदोष का विशेष महत्व है। धर्माचार्यों के अनुसार सावन के प्रदोष पर व्रत रखकर भगवान शंकर की स्तुति करने से मनुष्य को शिव धाम की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि मंगलवार को शिव मंदिरों में भक्तों की कतार लगी रही।

    श्रीमनकामेश्वर महादेव, ऋणमुक्तेश्वर महादेव, दशाश्वमेध महादेव, भोले गिरी, सोमेश्वरनाथ महादेव, शिवकोटि, सोमेश्वरनाथ, तक्षकतीर्थ बड़ा शिवालय, पंचमुखी महादेव, पड़िला महादेव सहित हर शिवालय के द्वार पर भक्तों की भीड़ रही। भोर से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का क्रम देररात तक चला। वहीं, लोगों ने घरों में रुद्राभिषेक का अनुष्ठान कराया। सूर्यास्त के बाद शिवलिंग का शृंगार करके आरती उतारी गई।