महाराष्ट्र का श्रद्धालु प्रयागराज संगम में स्नान करते समय डूबा, यमुना पुल से कूदकर युवक ने दी जान
प्रयागराज संगम में स्नान करते समय महाराष्ट्र का एक श्रद्धालु गहरे पानी में डूब गया, जिसकी तलाश जल पुलिस और ...और पढ़ें

प्रयागराज संगम में श्रद्धालु डूबा, यमुना पुल से कूदकर युवक ने जान दी।
HighLights
महाराष्ट्र के श्रद्धालु की जल पुलिस, गोताखोर कर रहे तलाश
घरवालों से नाराज होकर यमुना में कूदा था कौंधियारा का युवक
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम के जल में स्नान की मंशा लेकर एक व्यक्ति प्रयागराज आया था। स्नान करने के दौरान सोमवार दोपहर वह गहरे पानी में चला गया। जब वह डूबने लगा तो घाट पर मौजूद लोग उसे बचाने का प्रयास किया, हालांकि तब तक वह गहरे पानी में समा चुका था।
नदी में हो रही तलाश, नहीं मिला
बताया जाता है कि महाराष्ट्र का रहने वाला एक व्यक्ति अकाउंटेंट था। वह प्रयागराज संगम स्नान और घूमने के लिए यहां आया था। सेामवार दोपहर वह संगम क्षेत्र गया और स्नान करने लगा। इसी दौरान गहरे पानी में डूब गया। जानकारी होने पर जल पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश में जुट गए हालांकि अभी तक उसका पता नहीं चल सका है।
युवक नये यमुना पुल से कूदा, मौत
नये पुल से कौंधियारा थाना क्षेत्र के कांटी गांव निवासी 18 वर्षीय विकास यादव पुत्र बृजेश यादव सोमवार दोपहर यमुना पुल पर भाई के साथ पहुंचा। अचानक वह रेलिंग पर चढ़कर नदी में कूद गया। उसके भाई अनिल यादव देखता ही रह गया। विकास गहरे पानी में डूब चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाया। काफी देर बाद उसका शव बरामद किया गया। भाई का कहना है कि घर से नाराज होकर निकला था।