विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से प्रयागराज के विकास को मिलेगी नई गति', प्रयागराज में बोले केशव मौर्य

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 01 Nov 2026 12:38 PM (IST)

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' ने प्रयागराज में वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को ऐतिहासिक सौगात ...और पढ़ें

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन।

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन।

HighLights

  1. इस नई रेल सेवा को संगम नगरी व पूरे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक सौगात बताया

  2. समारोह में उप्र के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने भी उपस्थित रहे

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की पहली वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के संचालन पर प्रयागराज में शनिवार को आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने इस नई रेल सेवा को संगम नगरी और पूरे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक सौगात बताया।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल आधुनिकता, तकनीकी उन्नयन और बेहतर यात्री सुविधाओं के नए आयाम छू रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में रेल अवसंरचना का निरंतर हो रहा विस्तार प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति दे रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रयागराज जैसे ऐतिहासिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक महत्व के शहर को इस आधुनिक स्लीपर रेल सेवा से जोड़ना क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे विद्यार्थियों, व्यापारियों, नौकरीपेशा वर्ग, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को न केवल आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में आर्थिक, शैक्षणिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस आधुनिक भारत की तकनीकी क्षमता और बदलती रेल व्यवस्था का जीवंत प्रतीक है। वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर जैसे प्रमुख नगरों को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जोड़ने वाली यह आधुनिक सेवा राज्य की कनेक्टिविटी को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान करेगी। प्रयागराज शिक्षा, संस्कृति, व्यापार और धार्मिक पर्यटन का अहम केंद्र है; ऐसे में यह रात्रिकालीन ट्रेन सेवा नागरिकों के आवागमन को सुगम बनाकर स्थानीय व्यापार, पर्यटन और आर्थिक विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन से बनारस के लिए मेमू रवाना, 1 नवंबर से दैनिक यात्रियों को मिलेगी राहत



यह भी पढ़ें- रेलकर्मियों व पेंशनर्स को बड़ी राहत: राजधानी-शताब्दी व दुरंतो में उच्च श्रेणी यात्रा कर सकेंगे, सिर्फ किराया अंतर चुकाना होगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।