Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj मेंं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- समाजवादी पार्टी को शिक्षा पर बोलने का हक नहीं

    Updated: Sun, 13 Jul 2025 08:13 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को प्रयागराज में थे। सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं संग बैठक की। संगठन की ओर से चलाये गए अभियान की समीक्षा की। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। सिविल लाइंस स्थित शहीद वाल के पास एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम में शामिल हुए।

    Hero Image
    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को प्रयागरजा में थे। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा के नकल अध्यादेश को समाप्त करने वाली समाजवादी पार्टी को शिक्षा जैसे विषय पर बोलने का अधिकार नहीं है। उत्तर प्रदेश में पहले जब भाजपा का शासन था तो वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिक्षा मंत्री हुआ करते थे। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता को बहुत हद तक सुधारा। नकल अध्यादेश लागू किया, लेकिन सपा की सरकार बनते ही अध्यादेश को समाप्त करके शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त किया गया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्किट हाउस में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि सपा अपराध और माफिया के प्रति गंभीर है। शिक्षा से इन लोगों का कोई लेना देना नहीं है। सरकार जनहित में कदम उठा रही है।उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआइ के दुरुपयोग पर केशव ने कहा, लोकसभा चुनाव के बाद चार राज्यों में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इनमें से तीन राज्यों में कमल खिला है। बिहार में भी भाजपा सरकार बनाने जा रही है। इसके बाद भी जो चुनाव होंगे उसमें भाजपा जीत दर्ज करेगी।

    केशव मौर्य ने दावा किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर कमल खिलेगा। 325 सीटों का आंकड़ा पार होगा। अभी हम सब पंचायत चुनाव की तैयारी में हैं। कहा, विपक्ष ने गुमराह करके वर्ष 2014 में आशिंक लाभ लिया लेकिन उसके बाद हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के चुनाव में विपक्ष की हवा निकल गई। यही हाल 2027 में होगा। ‘धर्मनिरपेक्ष’ और ‘समाजवाद’ की नकली व झूठी बैसाखियों का सहारा लेकर कांग्रेस ने लंबे समय तक सत्ता को अपने शिकंजे में रखा। कालचक्र ने तिलिस्म तोड़ दिया। इसके बावजूद वह अभी भी इन जर्जर बैसाखियों से सत्ता की उम्मीद पाले बैठी है।

    उन्होंने कहा कि आस्था और बाज़ार का फर्क समझना 'लठैतवादियों' के बूते की बात नहीं है। टोपी लाल, नियत काली सपा की सोच 'तुष्टिकरण' वाली। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर नमो एप डाउनलोड करके उसकी जानकारियों को लोगों से साझा करने को कहा।

    इस मौके पर 'जनता दर्शन' में लोगों की समस्याओं को सुना। काशीक्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, निर्मला पासवान, राजेश शुक्ल, महापौर गणेश केसरवानी, राजेंद्र मिश्र, किरन जायसवाल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विधायक दीपक पटेल, विवेक मिश्र, राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।

    कानून हाथ में न लें, पुलिस को सूचना दें

    केशव ने कहा, कांवर यात्रा के दौरान मार्ग पर नाम आदि बदलकर रेस्टोरेंट चलाने की सूचना मिलती है। सरकार ने निर्देश दिया और समाज से आह्वान किया कि यात्रियों की पवित्रता भंग करने की सूचना मिले तो कानून हाथ में न लें। पुलिस को सूचना दें, कार्रवाई होगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार प्रयागराज ने वायु गुणवत्ता सुधार में 100 में से 100 अंक प्राप्त करने पर महापौर को बधाई दी। कहा कि स्वच्छ स्वस्थ सुरक्षित रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।

    एक पेड़ मां के नाम लगाकर आदर्श प्रयागराज बनाने का वादा

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिविललाइंस स्थित शहीद वाल के पास एक पेड़ मां के नाम लगाया। आम शहरियों को भी इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। कहा, यह स्थान अमर बलिदानियों से हमे जोड़ता है। यहां की जो भी आवश्यकता होगी हम पूरा कराएंगे। जिस तरह से देश और प्रदेश को विकसित बनाने की कोशिश हो रही है उसी तरह प्रयागराज को विकसित और आदर्श बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

    उन्होंने कहा कि यह धरा संस्कृति, राजनीति व धर्म की राजधानी सरीखे हैं। यहां निषादराज, अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद, महर्षि भरद्वाज जैसे मनीषी हुए। यहां का इतिहास बहुत विस्तृत है। शिलापट से पं. चंद्रशेखर आजाद के नाम के आगे पं. हटाने हटाने पर बोले, यह गलत है। यह भी कहा कि शहीदों की कोई जाति नहीं। उनके बलिदान से हम सब स्वतंत्र हवा में श्वास ले रहे हैं। मां भारती के सपूतों को जात पात में बांधना ठीक नहीं है।

    comedy show banner
    comedy show banner