विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डाला छठ 2026: 13 नवंबर से शुरू होगी चार दिवसीय सूर्योपासना, महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत, 16 को करेंगी पारण

By Sharad Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 10 Nov 2026 05:14 PM (IST)

सूर्योपासना का 4 दिवसीय महापर्व डाला छठ 13 नवंबर को नहाय-खाय से प्रयागराज में शुरू होगा। महिलाएं सुख-समृद्धि के लिए ...और पढ़ें

सूर्याेपासना का 4 दिवसीय महापर्व डाला छठ 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगा।

सूर्याेपासना का 4 दिवसीय महापर्व डाला छठ 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगा।

HighLights

  1. सुख-समृद्धि के लिए 13 नवंबर से शुरू होगा व्रत

  2. चार दिनों तक की जाएगी छठ मइया की स्तुति

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सूर्याेपासना का महापर्व डाला छठ निकट है। व्रत रहने वाली महिलाएं अभी से तैयारी में जुट गई हैं। नहाय खाय से शुक्रवार 13 नवंबर को व्रत की शुरुआत हो जाएगी। व्रती महिलाएं कार्तिक शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि पर नए वस्त्र धारण करके छठी मइया का ध्यान करके व्रत के सकुशल पूर्ण होने की कामना करेंगी। शाकाहारी भोजन करेंगी। फिर चार दिनों तक उनके घर में कोई भी व्यक्ति लहसुन, प्याज, मांस मदिरा का कोई सेवन नहीं करेगा।

16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण 

नहाय-खाय के बाद 14 नवंबर को खरना होगा। फिर 15 नवंबर को डाला छठ का मुख्य दिन है। इसमें डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, फिर 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। डाला छठ पर महिलाएं बच्चों व परिवार की सुख-समृद्धि, शांति व लंबी आयु के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर पूजन करती हैं। षष्ठी तिथि पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद कुछ व्रती महिलाएं घर आकर रातभर जागरण करती हैं। कुछ श्रद्धालु घाट पर ही जागरण करते हैं। सप्तमी तिथि पर सुबह ब्रह्म मुहूर्त में सूप में पकवान, नारियल, केला, मिठाई भरकर उगते सूर्य को अर्घ्य देती हैं।

त्रेता युग से चल रही परंपरा : आचार्य विद्याकांत

पाराशर ज्योतिष संस्थान के निदेशक आचार्य विद्याकांत पांडेय के अनुसार डाला छठ व्रत की परंपरा त्रेता युग से चली आ रही है। हर दौर में व्रत के प्रति लोगों की आस्था बढ़ती गई। भगवान श्रीराम सूर्यवंशी थे। इसी कारण लंका विजय करके अयोध्या आने पर उन्होंने अपने कुलदेवता सूर्यदेव की उपासना की थी। माता सीता ने षष्ठी तिथि पर व्रत रखकर सरयू नदी में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया था, जबकि श्रीराम ने सप्तमी तिथि पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया था।

डाला छठ को लेकर महाभारत में वर्णित कथा 

उन्होंने बताया कि महाभारत में वर्णित कथा के अनुसार अंगराज कर्ण कुंती व सूर्यदेव के पुत्र थे। सूर्य की नियमित उपासना कर्ण करते थे। वह षष्ठी व सप्तमी तिथि पर विशेष उपासना करते थे। अपने राजा की सूर्यभक्ति से प्रभावित होकर वहां के समस्त नागरिक सूर्य की उपासना करने लगे। वहीं, जब पांडव राजपाठ गंवाकर वन-वन भटक रहे थे। तब द्रोपदी व कुंती ने छठी मइया का व्रत रखकर पूजा किया था।

यह भी पढ़ें- भगवान गिरधारी की शोभायात्रा: मां काली झांकी-महारास लीला व कालिया नाग मर्दन की झांकियों ने मन मोहा

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में दीवाली के बाद जहरीली बनी हवा, AQI 717 पर, आज सुबह 10 बजे घटकर 300 से नीचे पहुंचा तो मिली कुछ राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।