भगवान गिरधारी की शोभायात्रा: मां काली झांकी-महारास लीला व कालिया नाग मर्दन की झांकियों ने मन मोहा
प्रयागराज में श्रीगोवर्धन पूजा समिति द्वारा भगवान गोवर्धन गिरधारी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यह ...और पढ़ें

भगवान गोवर्धन गिरधारी की शोभायात्रा में नृत्य करते कलाकार। सौ. आयोजक
HighLights
प्रयागराज में ध्वज-पताका, बैंडबाजा के साथ उल्लासित माहौल में निकाली शोभायात्रा
श्रीगोवर्धन पूजा समिति की गोवर्धन गिरधारी की शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ रही
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। ध्वज-पताका, बैंडबाजा के साथ उल्लासित माहौल में भगवान गोवर्धन गिरधारी की भव्य शोभायात्रा सोमवार को निकाली गई। श्रीगोवर्धन पूजा समिति की ओर से निकाली गई भगवान गोवर्धन गिरधारी की शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। मुंशी राम प्रसाद की बगिया मुट्ठीगंज में आचार्य संतोषानंद के आचार्यत्व में भगवान गोवर्धन गिरधारी का विधि-विधान से पूजन हुआ।
महिला भक्त वृंदों ने पीत वस्त्र धारण कर नृत्य किया
महापौर गणेश केसरवानी, सांसद उज्ज्वल रमण सिंह, पूर्व पार्षद सुशील कुमार यादव ने पूजन आरती करके शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में द्वारिकाधीश, मां काली की झांकी, महारास लीला, कालिया नाग मर्दन की झांकी, राजा की सवारी आदि शामिल रही। महिला भक्त वृंदों ने पीत वस्त्र धारण कर नृत्य किया।
इन मार्गों से निकाली गई शोभायात्रा
समिति के कृष्ण भगवान केसरवानी, राजेश केसरवानी, रानी केसरवानी, उमा सिंह बघेल आदि ने प्रबंधन किया। शोभायात्रा ने मुट्ठीगंज से होते हुए हटिया पुलिस बूथ चौराहा, मुट्ठीगंज चौराहा, आर्य कन्या चौराहा, कोठापारचा, रामभवन, बहादुरगंज, लोकनाथ होते हुए भारती भवन पर आकर विश्राम लिया। रास्ते में जगह-जगह शोभायात्रा में भगवान को भक्तों ने नमन किया।संयोजन डॉ. एसके यादव व संचालन महामंत्री संतोष यादव ने किया। यात्रा में पूर्व पार्षद दीपेश यादव, रविंद्र यादव, पार्षद नेम यादव, रामप्रसाद यादव, हरिओम साहू, संतोष यादव, पार्षद नीरज टंडन, सारिका यादव, शिवशंकर केसरवानी आदि शामिल रहे।