Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj News : स्वस्थ जीवन के लिए निकली साइकिल रैली, दिल्ली तक के सफर में लोगों को करेंगे जागरूक

    प्रयागराज में झलवा से दिल्ली के लिए साइकिल यात्रा रवाना हुई। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने व्यसनों से दूर रहने और प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना है। यात्रा 31 अगस्त को दिल्ली पहुंचेगी। साइकिल यात्रा का नेतृत्व भारत के प्रसिद्ध साइकिलिस्ट सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर विक्रम सिंह कर रहे हैं।

    By amardeep bhatt Edited By: Brijesh Srivastava Updated: Mon, 25 Aug 2025 05:50 PM (IST)
    Hero Image
    साइकिल से दिल्ली की ओर रवाना हुई साइकिल रैली में शामिल लोग। सौजन्य, आयोजक

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, व्यसनों से दूर रहने तथा प्रकृति के साथ समन्वय युक्त जीवन जीने पर जोर देने के लिए प्रयागराज में अनूठा प्रयास किया गया है। हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जन्मतिथि के उपलक्ष्य में यहां से साइकिल यात्रा निकाली गई, जो दिल्ली तक जाएगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झलवा स्थित ध्यानचंद चौराहा से रविवार को विशाल साइकिल यात्रा दिल्ली के लिए रवाना की गई। मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल महोत्सव के अंतर्गत इसका आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के खेल प्रभाग और पीईएफआइ 'फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन आफ इंडिया' ने संयुक्त रूप से किया।

    साइकिल यात्रा को हरी झंडी प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दिखाई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्लोगन 'संडे आन साइकिल' का महत्व बताया। सरकार के 'फिट इंडिया मूवमेंट' से जुड़ने का आह्नवा किया। प्रदेश सरकार की तरफ से खेल मंत्री ने साइकिल चालकों और अन्य लोगों की सराहना की। जौनपुर के बदलापुर से विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कार्यक्रम का संयोजन किया।

    साइकिल यात्रा का नेतृत्व भारत के प्रसिद्ध साइकिलिस्ट सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर विक्रम सिंह कर रहे हैं। मदन लाल, योगेंद्र सिंह, ब्रह्माकुमारीज खेल प्रभाग के संयोजक जगबीर सिंह, बीके प्रकाश इस यात्रा में साइकिल चलाते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुए। स्थानीय हाकी खिलाड़ी, साइकिल को प्राथमिकता देने वाले अनेक लोग, ब्रह्माकुमारीज सदस्य, ब्रह्माकुमारी सुधा, श्वेता, श्रद्धा, प्रियंवदा आदि मौजूद रहीं। कर्नल अरविंद झा अपनी टीम सहित उपस्थित रहे।

    जगबीर सिंह ने बताया की साइकिल यात्रा मेजर ध्यानचंद के जन्म स्थान प्रयागराज से निकली है। झांसी होते हुए 31 अगस्त को दिल्ली पहुंचेगी। इसका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, व्यसनों से दूर रहने तथा प्रकृति के साथ समन्वय युक्त जीवन जीने पर जोर देना है। कार्यक्रम का संचालन विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने किया।