विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़ में घूस लेते सहकारी बैंक का फील्ड ऑफिसर और दलाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम प्रयागराज का शिकंजा

By Tara Gupta Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 12 Oct 2026 07:20 PM (IST)

प्रयागराज एंटी करप्शन टीम ने प्रतापगढ़ में सहकारी ग्राम विकास बैंक के फील्ड ऑफिसर और एक दलाल को 10 हजार ...और पढ़ें

प्रयागराज एंटी करप्शन टीम की गिरफ्त में घूस लेने के आरोपित। साभार : एंटी करप्शन

प्रयागराज एंटी करप्शन टीम की गिरफ्त में घूस लेने के आरोपित। साभार : एंटी करप्शन

HighLights

  1. एंटी करप्शन ने 10 हजार रिश्वत संग दोनों को दबोचा

  2. लोन संबंधी रिपोर्ट लगवाने के लिए मांगे थे 27 हजार

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने सोमवार को बैंक के फील्ड आफिसर हरिश्चंद्र चौरसिया और दलाल आजाद सरोज को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

27 हजार रुपये मांगी थी रिश्वत 

बैंक के रानीगंज, प्रतापगढ़ शाखा में कार्यरत फील्ड आफिसर ने लोन की बकाया धनराशि बरामद करने के एवज में 27 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। दोनों आरोपितों के खिलाफ प्रतापगढ़ के फतनपुर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को उन्हें एंटी करप्शन कोर्ट में पेश करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अभियुक्त जौनपुर निवासी हैं

अभियुक्त हरिश्चंद्र और आजाद जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रजौली गांव के निवासी हैं। बताया गया है कि प्रतापगढ़ के रानीगंज, अंतरी सुजाहा निवासी विजयकांत बिंद ने उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक के रानीगंज शाखा से लोन स्वीकृत करवाया था। आरोप है कि विजयकांत बिंद ने अपने बकाया स्वीकृत लोन की शेष धनराशि बरामद कराने की रिपोर्ट लगवाने के लिए फील्ड आफिसर हरिश्चंद्र चौरसिया से संपर्क किया तो उसने 27 हजार रुपये घूस मांगा।

प्रतापगढ़ से दबोचे गए 

तब विजयकांत ने एंटी करप्शन थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। गोपनीय जांच में आरोप सही पाए गए। सोमवार को एंटी करप्शन की 14 सदस्यीय टीम प्रतापगढ़ में विंध्यवासिनी बालिका इंटर कालेज रामापुर के सामने हाईवे पर पहुंची और फिर फील्ड आफिसर हरिश्चंद्र व दलाल आजाद को रंगे हाथ 10 हजार रुपये घूस लेते दबोच लिया।

रिश्वत मांगने पर इन मोबाइल नंबरों पर करें कॉल 

एंटी करप्शन के अधिकारियों ने बताया कि दलाल ने पहले रिश्वत की रकम पहले अपने हाथ में ली और फिर फील्ड आफिसर को दिया था। गिरफ्तारी के बाद दोनों को फतनपुर थाने ले जाकर मुकदमा कायम किया। अधिकारियों का कहना है कि अगर कोई कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो तत्काल भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागराज मंडल प्रयागराज के नंबर- 9454402490 और 9454402484 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने से पहले छात्रनेता हिरासत में, प्रयागराज पुलिस की कार्रवाई

यह भी पढ़ें- तेंदुआ से प्रयागराज के 50 गांवों में दहशत, वन विभाग को चकमा दे रहा, पग चिह्न नहीं तलाश कर पा रहे वनकर्मी