विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों से भरीं ट्रेनें, प्रयागराज जंक्शन से दिल्ली-मुंबई जाने के लिए मारामारी

By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 14 Nov 2026 09:22 PM (IST)

छठ महापर्व के कारण ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है, खासकर प्रयागराज जंक्शन पर दिल्ली-मुंबई जाने वाले ...और पढ़ें

प्रयागराज जंक्शन पर खड़ी ट्रेन व यात्रियों की भीड़। जागरण

प्रयागराज जंक्शन पर खड़ी ट्रेन व यात्रियों की भीड़। जागरण

HighLights

  1. नियमित के साथ ही विशेष ट्रेनों की लेटलतीफी जारी

  2. जीआरपी और आरपीएफ के जवान संभाल रहे स्थिति

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इस समय छठ पूजा चल रही है, जिस कारण ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ जबरदस्त है। रेलवे नियमित के साथ ही विशेष ट्रेनें भी चला रहा है, बावजूद इसके सभी ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। एक तरफ यह सब है तो दूसरी ओर ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। शनिवार को नई दिल्ली से आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस करीब एक घंटे विलंब से यहां पहुंची। स्पेशल ट्रेनें भी विलंबित हुईं।

प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पुणे जाने वाली ट्रेन वाराणसी से जैसे ही पहुंची यात्रियों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। जनरल के साथ ही स्लीपर बोगी में प्रवेश करने के लिए लाेग एक-दूसरे को धकेलने लगे। यह देखकर वहां मौजूद जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने मोर्चा संभाला। यात्रियों को हटाकर कतारबद्ध किया गया और फिर सभी को ट्रेनों में बैठाया गया। इस जद्दोजहद के कारण ट्रेन यहां कुछ मिनट विलंब से रवाना हुई।

यही नहीं, वंदे भारत और राजधानी जैसी प्रमुख ट्रेनों में भी सीट नहीं थी। बड़ी संख्या में यात्री वेटिंग का टिकट लेकर पहुंचे थे। डा. आंबेडकरनगर, प्रयागराज, कालिंदी, लालगढ़ एक्सप्रेस में भी जबरदस्त भीड़ रही। स्लीपर कोच के साथ ही जनरल बोगियों भी फुल रहीं।

दिसंबर-मार्च तक सिक्किम महानंदा के 26 फेरे रद

कोहरे का असर अभी पूरी तरह से शुरू नहीं हुआ है, लेकिन रेल परिचालन पर इसका प्रभाव नजर आने लगा है। इसे लेकर रेलवे ने सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के फेरे कम किए हैं। रेलवे ने दिल्ली से अलीपुरद्वार जंक्शन जाने वाली ट्रेन संख्या 15484 के निरस्तीकरण की संशोधित समय-सारिणी जारी की है। इसके तहत दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक कोहरे के मद्देनजर ट्रेन के 26 फेरे निरस्त रहेंगे।

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार दिसंबर में चार, सात, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 को ट्रेन का संचालन नहीं होगा। जनवरी 2027 में एक, चार, आठ, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 को ट्रेन नहीं चलेगी। एक, पांच, आठ, 12, 15, 19, 22 और 26 फरवरी और एक मार्च को ट्रेन का संचालन नहीं होगा। ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी।

यह भी पढ़ें- RRB NTPC Bharti : आवेदन से वंचित रहने वाले अभ्यर्थियों को राहत, आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के आवेदन की तिथि बढ़ी

यह भी पढ़ें- अब नहीं लगानी होगी कुली-कुली की आवाज, ट्रेन टिकट के PNR नंबर से ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे यात्री 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।