विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chhat Puja 2026 : कैनवास पर ब्रश पेंटिंग करने वाले हाथों ने किया चूल्हा-चौका, पर्व मनाने आईं हैं प्रयागराज

By Amardeep Bhatt Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 15 Nov 2026 05:06 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज में चित्रकार अंकिता सिंह और लेबर कमिश्नर डीके राय ने छठ पूजा का व्रत रखा। पेशेवर जीवन के बावजूद, उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए श्रद्धापूर्वक पर्व मनाया।

Chhat Puja 2026 : खरना पूजन के दौरान प्रसाद बनाती चित्रकार अंकिता सिंह।

Chhat Puja 2026 : खरना पूजन के दौरान प्रसाद बनाती चित्रकार अंकिता सिंह।

HighLights

  1. लखनऊ से आईं चित्रकार और लेबर कमिश्नर की पत्नी ने रखा डाला छठ व्रत

  2. छठ पूजा के लिए उत्साह हर वर्ग और विशेष कार्यक्षेत्र में कार्यरत लोगों में है

अमरदीप भट्ट, प्रयागराज। Chhat Puja 2026 कैनवास पर ब्रश पेंटिंग वाले हाथों ने चूल्हा-चौका किया। देवी मइया की आराधना कर केले के पत्ते पर प्रसाद परोसा। मिट्टी के चूल्हे में फूंक-फूंक कर धुएं में आंख मिचलते हुए आधुनिक युग में परंपरा को ताजगी देती रहीं सिविल लाइंस स्थित मायके में चित्रकार अंकिता सिंह। कुछ ऐसे ही भाव रहे नैनी में लेबर कमिश्नर डीके राय और उनकी पत्नी नीलम के। न अफसरों जैसे ठाठ-बाट न किसी तरह की आधुनिकता।

दरअसल छठ पूजा के लिए उत्साह हर वर्ग और विशेष कार्यक्षेत्र में कार्यरत लोगों में है।कामकाज से कुछ दिन मोह छोड़ कर घर आए लोगों ने डाला छठ का व्रत रखा है। लखनऊ में बतौर चित्रकार अंकिता सिंह का मायका प्रयागराज के सिविल लाइंस में पत्रिका चौराहा के पास हैं। मां 35 साल से डाला छठ मना रही हैं तो वही छाप बेटी पर भी पड़ी।

शनिवार शाम अंकिता ने मनोभाव से प्रसाद बनाया। गुड़-चावल की खीर, पराठा बनाने के लिए आम की लकड़ी से चूल्हा जलाया। अंकिता कहती हैं कि छठी मइया की आराधना इसलिए भी उनके लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मूलरूप से बलिया की रहने वाली हैं। कहा कि पेशा अलग है, परंपरा की जड़ों से जुड़े रहना अलग बात।

Chhat Puja 2026 नैनी में अपने घर आए लेबर कमिश्नर डीके राय ने विधि विधान से छठ मइया की पूजा अर्चना की। पत्नी नीलम गृहणी हैं। विधि विधान से हुई पूजा के बाद डीके राय ने कहा कि छठ मइया की कृपा से ही जीवन में सबकुछ पाया है। श्रद्धाभाव से पूजा सभी को करना चाहिए, सरकारी सेवा से समय निकालकर पूजा करने आते हैं।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण सरकारी अस्पतालों में, प्रसव प्राइवेट हॉस्पिटल में हो रहे

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के MLN मेडिकल कॉलेज में MBBS की 50 सीटें बढ़ाने की कवायद तेज, हाल ही में PG की 16 की हुई वृद्धि

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।