Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chakbandi in UP : यूपी के इस गांव में 1976 में हुई थी चकबंदी, किसान बोले- अगर दोबारा चकबंदी हुई तो...

    Updated: Sun, 11 Feb 2024 08:00 PM (IST)

    UP News in Hindi जिलाधिकारी को भेजे गए शिकायती पत्र में गांव के नथुनी सिंह सावित्री यादव राम ललक रामकुमार जमुना प्रसाद शिव प्रसाद धर्म विशाल सत्य प्रकाश यादव उदय प्रकाश कामता प्रसाद ज्ञानचंद अमरनाथ आदि किसानों ने आरोप लगाया है कि 1976 में गांव में चकबंदी हुई थी। गांव के लोगों के रहन-सहन के लिए आबादी व बंजर भूमि के अलावा नाली सड़क व चकरोड है।

    Hero Image
    Chakbandi in UP : चकबंदी रोकने के लिए डीएम से गुहार

    संसू, खीरी। क्षेत्र के हनोखर गांव में चकबंदी प्रक्रिया को रोकने के लिए किसानों ने जिलाधिकारी सहित अन्य अफसरों से शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई है। जिलाधिकारी को भेजे गए शिकायती पत्र में गांव के नथुनी सिंह, सावित्री यादव, राम ललक, रामकुमार, जमुना प्रसाद ,शिव प्रसाद, धर्म विशाल, सत्य प्रकाश, यादव ,उदय प्रकाश, कामता प्रसाद, ज्ञानचंद, अमरनाथ आदि किसानों ने आरोप लगाया है कि 1976 में गांव में चकबंदी हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव के लोगों के रहन-सहन के लिए आबादी व बंजर भूमि के अलावा नाली, सड़क व चकरोड है जिसके कारण पुनः चकबंदी की आवश्यकता प्रतीत नहीं हो रही है। अगर दोबारा चकबंदी हुई तो किसानों की जमीन का क्षेत्रफल कम हो जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner