विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह प्रयागराज में बोले- कांग्रेस के समय मनरेगा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा, अब कर रहे दुष्प्रचार

By Jagran News Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 09 Jan 2026 01:07 PM (IST)

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रयागराज में कहा कि कांग्रेस के शासन में मनरेगा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। ...और पढ़ें

प्रयागराज के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व अन्य। जागरण

प्रयागराज के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व अन्य। जागरण 

HighLights

  1. कांग्रेस के समय में मनरेगा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ झाला किया गया

  2. जी राम जी अधिनियम से श्रमिकों को अब वर्ष में 125 दिन काम मिलेगा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का शुक्रवार को प्रयागराज आगमन हुआ। सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए कैबिनेट में जी राम जी अधिनियम पास हुआ है। कांग्रेस के समय में मनरेगा आया लेकिन यह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। बड़े पैमाने पर गड़बड़ झाला किया गया।

मोबाइल से की जाएगी निगरानी

उन्होंने कहा कि जी राम जी अधिनियम से श्रमिकों को अब वर्ष में 125 दिन काम मिलेगा, पहले मनरेगा में 100 दिन मिलता था। इसकी मोबाइल से पूरी निगरानी की जाएगी। इस योजना में मजदूरों को साप्ताहिक रूप से धनराशि सीधे उनके खाते में पहुंचेगी। कांग्रेसियों और विपक्षियों के पेट में दर्द हो रहा है, अब विपक्ष इसका दुष्प्रचार कर रही है। हालांकि देश की जनता सब जानती है।

यह भी पढ़ें- Prayagraj Weather Forecast : आठ दिन से गलन का साम्राज्य कायम, 11 जनवरी तक कड़ाके की ठंड से नहीं मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें- उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की तत्कालीन अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय ने व्यक्तिगत कारणों से नहीं दिया था त्यागपत्र, लिया गया था