विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Prayagraj Weather Forecast : आठ दिन से गलन का साम्राज्य कायम, 11 जनवरी तक कड़ाके की ठंड से नहीं मिलेगी राहत

By Jagran News Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 09 Jan 2026 12:42 PM (IST)

Prayagraj Weather Forecast प्रयागराज में ठंड का प्रकोप जारी है, जहाँ लगातार आठ दिनों से गलन का साम्राज्य है। न्यूनतम ...और पढ़ें

Prayagraj Weather Forecast प्रयागराज में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है, एसआरएन अस्पताल के मुख्य गेट पर अलाव तापते लोग। जागरण

Prayagraj Weather Forecast प्रयागराज में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है, एसआरएन अस्पताल के मुख्य गेट पर अलाव तापते लोग। जागरण 

HighLights

  1. शुक्रवार दोपहर में खिली धूप पर राहत नहीं, शीतलहर ने कंपकंपाया

  2. जनवरी में अब तक चार दिन न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे रहा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Weather Forecast नए साल की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अपना सख्त रुख दिखाना शुरू कर दिया था। जनवरी के पहले ही दिन से ठंड और गलन का असर धीरे-धीरे बढ़ता गया, जो अब लगातार आठ दिनों से शहर पर हावी है। हालात यह हैं कि न केवल रातें, बल्कि दिन भी ठिठुरन से भरपूर गुजर रहे हैं। आमतौर पर दोपहर में मिलने वाली राहत इस बार नदारद है, जिससे जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है।

कल की तुलना में आज न्यूनतम तापमान कुछ बढ़ा 

Prayagraj Weather Forecast संगम नगरी में पिछले चार दिनों में ठंड अपने चरम पर पहुंच गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह गुरुवार की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। हालांकि धूप के बाद भी गलन में कोई कमी नहीं आई।

नमी व ठंडी हवा से बढ़ाई परेशानी

Prayagraj Weather Forecast जनवरी में अब तक चार ऐसे दिन रहे हैं जब न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। तापमान में इस लगातार गिरावट ने गलन को और बढ़ा दिया है। नमी और ठंडी हवाओं के कारण सर्दी सीधे शरीर में चुभती महसूस हो रही है।

अलाव ठंड से बचाव का बना सहारा 

Prayagraj Weather Forecast शुक्रवार सुबह कोहरा तो घना नहीं रहा पर ठंडी हवाओं ने हालत खराब कर दी। दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और दिहाड़ी मजदूरों को खास परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह के वक्त सड़कों पर आवाजाही कम दिखी। लोग अलाव जलाकर लोग ठंड से बचाव करते दिखाई दिए। हालांकि दिन में धूप खिली पर गलन से कोई राहत नहीं मिली।

धूप निकलने से सड़कों-बाजार में बढ़ी चहल-पहल

आज धूप निकलने से बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल पहले के मुकाबले कुछ बढ़ गई, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। ठंड का असर शहर की दिनचर्या पर साफ दिखाई दे रहा है। सुबह देर तक दुकानें खुल रही हैं और शाम होते ही बाजार जल्दी सिमटने लगे हैं। गर्म कपड़ों, कंबलों और हीटर की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

कुछ दिन और गलन परेशान करेगी 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रयागराज में अभी राहत की उम्मीद कम है। 11 जनवरी तक ठंड का यह भीषण दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को अगले कुछ दिन और गलन व कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की तत्कालीन अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय ने व्यक्तिगत कारणों से नहीं दिया था त्यागपत्र, लिया गया था

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में तेंदुआ पिजरे में कैद, 9 घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग के हाथ आ सका, हमला कर दो लोगों को जख्मी किया