Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Phulpur Lok Sabha Result 2024: नेहरू की कर्मभूमि पर कमल की खेती,यहां से तीसरी बार जीती भाजपा

    Updated: Thu, 06 Jun 2024 10:36 AM (IST)

    यहां पहली बार 2014 में केशव प्रसाद मौर्य ने जीत दर्ज कर कमल खिलाया था। उसके बाद 2019 में केशरी देवी पटेल ने भी विजयश्री पाई। हालांकि केशव जीतने के बाद लोकसभा से त्यागपत्र देकर प्रदेश की राजनीति में आ गए थे। उसके बाद 2018 में उपचुनाव कराना पड़ा। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था।

    Hero Image
    पहली बार 2014 में केशव प्रसाद मौर्य ने जीत दर्ज कर कमल खिलाया था।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। फूलपुर संसदीय क्षेत्र में तीसरी बार कमल खिला। इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। सपा के अमरनाथ मौर्य ने डटकर मुकाबला किया लेकिन नतीजे भाजपा के पक्ष में आए। यहां पहली बार 2014 में केशव प्रसाद मौर्य ने जीत दर्ज कर कमल खिलाया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसके बाद 2019 में केशरी देवी पटेल ने भी विजयश्री पाई। हालांकि केशव जीतने के बाद लोकसभा से त्यागपत्र देकर प्रदेश की राजनीति में आ गए थे। उसके बाद 2018 में उपचुनाव कराना पड़ा। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था।

    इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में अब गति पकड़ेंगे 4000 हजार करोड़ के प्रोजेक्‍ट, चुनाव के वजह से बाधित था काम

    अतीत में झांके तो देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने इस सीट से पहली बार चुनाव जीता। अपने अंतिम समय तक वह इसी सीट से लड़ते रहे। उसके बाद विजय लक्ष्मी पंडित, विश्वनाथ प्रताप सिंह, कमला बहुगुणा की राजनीतिक जमीन भी यही क्षेत्र रहा।

    आगे चलकर फूलपुर सीट पर समाजवादी पार्टी का प्रभाव रहा। 1996 से 2004 तक हुए चुनावों में लगातार इसी दल के उम्मीदवार जीतते रहे। 1996 और 1998 में सपा के जंग बहादुर पटेल के सिर ताज सजा तो 1999 में सपा के धर्मराज पटेल फिर 2004 में अतीक अहमद यहां से सांसद चुने गए। इसके बाद लोकसभा सीट पहली बार बहुजन समाज पार्टी की झोली में गई। बसपा के कपिलमुनि करवरिया इस सीट से विजयी हुए।

    इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में धूल भरी आंधी के साथ बारिश, आगरा में गर्मी को लेकर ऑरेज जोन घोषित, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम

    comedy show banner
    comedy show banner