Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Lok Sabha Result: इलाहाबाद-फूलपुर में पौने दो लाख घटे भाजपा के मत, इस पार्टी की लगी लॉटरी

    Updated: Sun, 09 Jun 2024 02:18 PM (IST)

    इलाहाबाद जिले में कुल 4710000 हजार वोटर हैं जिसमें 2551000 पुरुष वोटर और 2158000 महिला मतदाता हैं। फूलपुर संसदीय क्षेत्र में 20 लाख 67 हजार तो इलाहाबाद में 18 लाख 25 हजार 730 वोटर हैं। फूलपुर में इस बार कुल 10 लाख 10 हजार 909 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें पांच लाख 53 हजार 125 और चार लाख 57 हजार 779 महिला मतदाता शामिल हैं।

    Hero Image
    प्रवीण पटेल को केशरी देवी से 92 हजार तो नीरज को रीता जोशी से 91 हजार कम वोट मिले

    ज्ञानेंद्र सिंह, प्रयागराज। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 की अपेक्षा इस बार के चुनाव में दोनों सीटों पर लगभग पौने दो लाख मत भाजपा के घट गए। फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में प्रवीण पटेल को केशरी देवी से 92 हजार तो इलाहाबाद संसदीय सीट पर नीरज त्रिपाठी को रीता जोशी से 91 हजार वोट कम मिले। यह स्थिति तब है जब इस बार मतदान ज्यादा हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस लोकसभा चुनाव में फूलपुर में 20 लाख 67 हजार तो वहीं इलाहाबाद में 18 लाख 25 हजार मतदाता रहे। वर्ष 2024 के चुनाव में इलाहाबाद में 51.82 प्रतिशत और फूलपुर में 48.91 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से इंडी गठबंधन के प्रमुख दल कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह को कुल 462145, भाजपा के नीरज त्रिपाठी को 403350 और बसपा के रमेश सिंह पटेल को 49144 मत मिले।

    इसे भी पढ़ें-आगरा में सताएगी लू, सबसे ज्‍यादा गर्म रहा प्रयागराज, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम

    फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रवीण सिंह पटेल को 452600, सपा के अमरनाथ सिंह मौर्य को 448268 तथा बसपा के जगन्नाथ पाल को 82586 वोट मिले। वर्ष 2019 के चुनाव में इलाहाबाद से भाजपा के टिकट विजयी रहीं डा.रीता बहुगुणा जोशी को 494454 मत मिले थे।

    इस तरह से रीता जोशी से नीरज त्रिपाठी को कम मत मिले हैं। फूलपुर से प्रवीण पटेल को भी केशरी देवी पटेल से कम मिले हैं मगर वह चुनाव जीतने में सफल रहें। वहीं गठबंधन के प्रत्याशियों के मत दोनों लोकसभा क्षेत्रों में इस बार बढ़ गए।

    इसे भी पढ़ें-10, 12 व 14 जून को निरस्त रहेगी छपरा-मथुरा-छपरा एक्सप्रेस, यहां देखें पूरा शेड्यूल

    इलाहाबाद में 2019 में जहां सपा के राजेंद्र पटेल को 310179 मत मिले थे तो वहीं इस बार सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी उज्ज्वल ने अच्छी-खासी बढ़त बनाई। फूलपुर में पिछले चुनाव में मैदान में रहे पंधारी यादव से इस बार अमरनाथ सिंह मौर्य को काफी ज्यादा वोट मिले, हालांकि वह चुनाव हार गए।

    इलाहाबाद में 64 हजार और फूलपुर में 40 हजार मत अधिक पड़े

    जिले में कुल 47 लाख 10 हजार वोटर हैं, जिसमें 25 लाख 51 हजार पुरुष वोटर और 21 लाख 58 हजार महिला मतदाता हैं। फूलपुर संसदीय क्षेत्र में 20 लाख 67 हजार तो इलाहाबाद में 18 लाख 25 हजार 730 वोटर हैं। फूलपुर में इस बार कुल 10 लाख 10 हजार 909 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें पांच लाख 53 हजार 125 और चार लाख 57 हजार 779 महिला मतदाता शामिल हैं।

    इलाहाबाद में कुल नौ लाख 46 हजार 76 मत पड़े, जिसमें पांच लाख 10 हजार 124 मत पुरुषों के और चार लाख 35 हजार 947 मत महिलाओं के हैं। इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में वर्ष 2019 में 16 लाख 93 हजार 252 मतदाता थे, जिसमें कुल आठ लाख 81 हजार 431 मत पड़े थे। फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में वर्ष 2019 में 19 लाख 75 हजार 010 वोटर थे, जिसमें नौ लाख 70 हजार 374 वोट पड़े थे।

    इस तरह से वर्ष 2019 की अपेक्षा 2024 में इलाहाबाद में 64 हजार 645 और फूलपुर में 40 हजार 535 मत अधिक पड़े हैं। इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र में कुल 51.82 प्रतिशत मतदान हुआ है। वर्ष 2019 में यहां 51.77 प्रतिशत मतदान हुआ था। इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में पुरुष नौ लाख 88 हजार 343 तो आठ लाख 37 हजार 149 महिला मतदाता हैं। फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में पुरुषों के 11 लाख 22 हजार 20 तो महिलाओं के नौ लाख 44 हजार 827 मत हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner