Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj News : उप मुख्यमंत्री केशव के संकेत के बाद भाजपाई सक्रिय, मतदाता सूची के पुनरीक्षण में जुटे

    Updated: Tue, 15 Jul 2025 04:50 PM (IST)

    प्रयागराज में भाजपा मिशन 2027 को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए बूथ मजबूती और मतदाता सूची पर फोकस किया जा रहा है। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रीतम नगर मंडल के बूथ अध्यक्षों की बैठक करके मतदाता सूची पुनरीक्षण के काम में सभी बूथ अध्यक्षों से तेजी लाने को कहा।

    Hero Image
    मिशन 2027 के लिए तैयार भाजपा ने बूथ स्तरीय संगठन को लक्ष्य रखा है।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। भाजपा का मिशन 2027 शुरू हो चुका है। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ मतदाता सूची को लेकर भी काम करने के निर्देश शीर्ष नेतृत्व ने जारी कर दिया है। इस संबंध में दो दिन पूर्व जब उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज आए थे तो कार्यकर्ताओं को इस संबंध में निर्देशित किया। साफ शब्दों में कहा कि 2027 के लिए कमर कस लें। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय होना पड़ेगा। बूथ स्तर पर प्रयास अभी से करने होंगे। प्रत्येक बूथ की मजबूती का लक्ष्य लेकर चलें। बिना इस अभियान के सफलता नहीं मिलेगी। पार्टी पदाधिकारियों को भी जुटने के लिए प्रेरित किया। विपक्ष को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि जनता को धोखा न दें। भ्रम न फैलाएं। उनके जाते ही पार्टी मिशन 2027 में जुट गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में प्रीतम नगर मंडल के बूथ अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें महानगर अध्यक्ष ने कहा, मतदाता सूची पुनरीक्षण के काम में सभी बूथ अध्यक्ष तेजी लाएं। 18 वर्ष की आयु पूरी कर वाले सभी लोगों के नाम सूची में जोड़वाएं जाएं। फर्जी मतदाताओं को चिह्नित किया जाए। प्रत्येक बूथ की मजबूती का लक्ष्य लेकर कार्य करें। कार्यकर्ता घर घर जाएं। सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी लोगों को दें। इस बात पर भी बल दिया गया कि मतदा सूची को बारीकी से देखा जाए। जहां फर्जी मतदाता हों या फिर एक व्यक्ति के कई बार नाम हों तो उसे हटवाया जाए। विधि विरुद्ध कुछ भी दिखाई दे उसकी तुरंत शिकायत करें। यह चुनाव के साथ सामान्य रूप से भी विकसित भारत बनाने के लिए जरूरी है। यहां तक कि पुराने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भी सक्रिय करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस दौरान प्रमोद मोदी, राकेश जैन, दिग्विजय सिंह, राम लोचन साहू, शिवम मिश्र, अमित मिश्र, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।