विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा की काशी क्षेत्र किसान मोर्चा टीम घोषित, प्रयागराज और प्रतापगढ़ के को मिली अहम जिम्मेदारी

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 17 Nov 2026 05:21 PM (IST)

भाजपा ने काशी क्षेत्र किसान मोर्चा की नई टीम घोषित की है, जिसमें मछली शहर के राम बिलास पाल को ...और पढ़ें

भाजपा ने काशी क्षेत्र किसान मोर्चा टीम घोषित कर दी है।

भाजपा ने काशी क्षेत्र किसान मोर्चा टीम घोषित कर दी है।

HighLights

  1. क्षेत्रीय अध्यक्ष का दायित्व मछली शहर के राम बिलास पाल को मिला

  2. उपाध्यक्षों व क्षेत्र मंत्री में प्रयागराज व प्रतापगढ़ के लोग भी शामिल हैं

जागरणा संवाददाता, प्रयागराज। भाजपा ने काशी क्षेत्र किसान मोर्चा की टीम घोषित कर दी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष का दायित्व मछली शहर के राम बिलास पाल को मिला है। 11 उपाध्यक्षों में प्रयागराज के लक्ष्मीकांत उपाध्याय, अजय सिंह पटेल, अनुज सिंह परिहार को जिम्मेदारी दी गई है। प्रतापगढ़ के अभिषेक मिश्र, देवदत्त शुक्ल को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।

क्षेत्र मंत्री में चार प्रयागराज-प्रतापगढ़ के 

11 क्षेत्र मंत्री भी घोषित हुए हैं। इनमें प्रयागराज के चंद्रशेखर ओझा, कमलेश कुमार मिश्र, प्रतापगढ़ के विजय मिश्र, राकेश सिंह को दायित्व दिया गया है। क्षेत्र सह मीडिया संयोजक संगम नगरी के विवेक गौड़ बनाए गए हैं। क्षेत्र सहसोशल मीडिया संयोजक अजीत द्विवेदी, क्षेत्र सहय अइटी संयोजक बुधिराम पटेल, शोध प्रमुख गुड़िया सिंह, कार्य समिति सदस्या के रूप में अमित कुमार पांडेय मनोनीत किए गए हैं।

2027 की तैयारी में संगठन की ताकत बनेंगे कार्यकर्ता

भाजपा यमुनापार की जिला कार्यालय में किसान मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, महिला मोर्चा व पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक हुई। अध्यक्षता राजेश शुक्ल ने की। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह रहे। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पार्चन किया। कहा, संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। सभी मोर्चों के पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं।

संगठनात्मक गतिविधियों को गति दें

जिला प्रभारी ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आपसी समन्वय और निरंतर जनसंपर्क से होती है। 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी मोर्चे अभी से क्षेत्रवार कार्ययोजना बनाकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दें। इस मौके पर दिलीप कुमार चतुर्वेदी, रेवती पाल, दुबराज भारती, आरती सिंह, राजू सिंह, प्रदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: खुसरोबाग वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सौर ऊर्जा से संचालित होगा, नहीं बाधित होगी जलापूर्ति; लाखों की आबादी को राहत

यह भी पढ़ें- UP Board Practical Exam 2027 : हाईस्कूल-इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित, जनगणना बनी देरी की वजह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।