विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीवर मून' 24 नवंबर को देखें, सामान्य से 14% बड़ा नजर आएगा चंद्रमा; पृथ्वी के सबसे निकटतम बिंदु पर रहेगा

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 08 Nov 2026 03:43 PM (IST)

नवंबर में कई अनोखी खगोलीय घटनाएं होंगी। 24 नवंबर को 'बीवर मून' (सुपरमून) सामान्य से 14% बड़ा दिखेगा। चंद्रमा-बृहस्पति/मंगल की ...और पढ़ें

बीवर मून का सांकेतिक चित्र। सौ. सुरूर फातिमा

बीवर मून का सांकेतिक चित्र। सौ. सुरूर फातिमा

HighLights

  1. 16 नवंबर को चंद्रमा संग बृहस्पति व मंगल की युति भी

  2. 27 नवंबर को शुक्र ग्रह सबसे चमकीला नजर आएगा

  3. 17 से 18 नवंबर के बीच देखें लियोनिड्स उल्का वर्षा

अमलेन्दु त्रिपाठी, जागरण, प्रयागराज। खगोल शास्त्र में रुचि रखने वाले 24 नवंबर को 'बीवर मून', 16 नवंबर को चंद्रमा के साथ बृहस्पति व मंगल की युति के अलावा इस महीने के 12 दिनों में उल्कापिंडों की बारिश भी देख सकेंगे। 27 नवंबर को शुक्र ग्रह इस वर्ष अपने सबसे चमकीले रूप में नजर आएगा।

इस दिन पृथ्वी से 221,817 मील दूर रहेगा चंद्रमा

नवंबर में दिखने वाले पूर्णिमा के चंद्रमा को 'बीवर मून' कहा जाता है। यह सुपरमून भी होगा अर्थात सामान्य से करीब 14 प्रतिशत बड़ा महसूस होगा। इसकी वजह यह कि पृथ्वी के सबसे निकटतम बिंदु अर्थात पेरिजी के करीब रहेगा। पृथ्वी से 221,817 मील दूर रहेगा। इस वर्ष का यह अंतिम सुपर मून है।

meteor shower Illustrative image

बीवर मून ही क्यों?

पारंपरिक रूप से इस चंद्रमा को अमेरिका के जनजातीय लोगों ने बीवर नाम दिया है, क्योंकि सर्दियों की शुरुआत होती है और बीवर (पानी और जमीन दोनों पर रहने वाला जानवर) ठंड से बचने व अपने लिए भोजन जमा करके पानी के नीचे बने अपने घरों में जाने लगते हैं।

क्या कहती हैं प्रयागराज जवाहर तारामंडल की पूर्व विज्ञानी

प्रयागराज जवाहर तारामंडल की पूर्व विज्ञानी सुरूर फातिमा कहती हैं कि कई बार इस चंद्रमा को फ्रास्टी मून (ओस वाला चंद्रमा) भी कहा जाता है। 17 से 18 नवंबर के बीच लियोनिड्स उल्का वर्षा होगी। आसमान साफ रहने पर मध्य रात्रि में उत्तर-पूर्व दिशा में इसे आसानी से देख सकते हैं। प्रति घंटे 10 से 15 लियोनिड उल्कापिंड नजर आएंगे। सिंह तारा मंडल से निकलने के आभास के कारण यह नाम इन उल्का पिंडो को मिला है।

21 को चंद्रमा शनि व 30 को मंगल के पास रहेगा

इस महीने 21 नवंबर को चंद्रमा शनि ग्रह के निकट रहेगा और 30 को मंगल ग्रह के पास दिखाई देगा। बृहस्पति सिंह राशि के तारा रेगुल्स के पास नजर आएगा। 25 को यूरेनस सूर्य के विपरीत होने के कारण अधिक चमकीला नजर आएगा, पूरी रात इसे देख सकते हैं। 15 व 16 नवंबर को मंगल और बृहस्पति ग्रह एक-दूसरे के बहुत करीब (लगभग 1.2 से 2 डिग्री की दूरी पर) दिखाई देंगे। हंस, स्वरमंडल, गरुड़, महाश्व, ययाति, सारथी और मृग के साथ अभिजीत, श्रवण, मिनास्य, डेनेब, हमल, मिरफ़ाक, कृत्तिका, ब्रह्महृदय, रोहणी, राजन्य, काक्षी और अमनद जैसे चमकीले तारों को आसान साफ रहने पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव 2027: आलीशान मतदेय स्थलों में वोटिंग करेंगे 10 लाख मतदाता; प्रयागराज में तैयारियां तेज

यह भी पढ़ें- दीवाली के बाद प्रयागराज में बढ़ेगी ठंड और छाएगा कोहरा, तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की आएगी गिरावट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।