विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेसिक शिक्षा निदेशक और पीएनपी के पूर्व कार्यालय सचिव पर मुकदमा, प्रयागराज कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई 

By Tara Gupta Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 10 Nov 2026 06:30 PM (IST)

प्रयागराज में कोर्ट के आदेश पर बेसिक शिक्षा निदेशक और पीएनपी के पूर्व कार्यालय सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ ...और पढ़ें

प्रयागराज में कोर्ट के आदेश पर बेसिक शिक्षा निदेशक व पीएनपी के पूर्व कार्यालय सचिव पर केस दर्ज हुआ है।

प्रयागराज में कोर्ट के आदेश पर बेसिक शिक्षा निदेशक व पीएनपी के पूर्व कार्यालय सचिव पर केस दर्ज हुआ है।

HighLights

  1. परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) के क्लर्क ने लगाया कूटरचना करने का आरोप

  2. पुलिस अधिकारियों से शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। अदालत के आदेश पर बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी और परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) के पूर्व कार्यालय सचिव इष्टदेव उपाध्याय के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा लिखा गया है। एफआईआर पीएनपी के क्लर्क शशि कुमार यादव की तहरीर पर लिखी गई है। शशि ने पीएनपी के तत्कालीन सचिव अनिल और इष्टदेव पर गलत तरीके से प्रतिकूल प्रविष्टि देने और कूटरचना का आरोप लगाया है।

एक से 31 मार्च 2021 तक अवकाश का मामला

एमजी मार्ग सिविल लाइंस निवासी शशि का कहना है कि वह वर्ष 1995 से रजिस्ट्रार विभागीय परीक्षाएं/सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी में कार्यालय प्रयागराज में वर्ष 2022 तक कार्यरत रहा। एक से 31 मार्च 2021 तक चिकित्सकीय अवकाश पर रहा, जिसकी स्वीकृति सक्षम प्राधिकारी की ओर से वेतन सहित दी गई।

प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित कर दी

आरोप लगाया है कि 24 जून 2021 को तत्कालीन कार्यालय सचिव इष्टदेव उपाध्याय ने प्रबंधक सहायक से उसकी मूल सेवापुस्तिका प्राप्त कर ली और प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित कर दी, जबकि वह इस कार्य के लिए अधिकृत नहीं थे। इष्टदेव केवल क्रय-विक्रय अनुभाग के प्रभारी थे। प्रतिकूल प्रविष्टि देने में बैकडेटिंग और कूटरचना की गई।

उत्पीड़न का आरोप

यह भी आराेप लगाया है कि 15 जून को अनिल भूषण का सचिव पद से स्थानांतरण हो गया लेकिन 29 जून 2021 को कार्यभार हस्तांतरित किया। इसी दौरान सेवापंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए उत्पीड़न किया गया। पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब अदालत का दरवाजा खटखटाया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज ज्ञानेश्वर मिश्रा का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

यह भी पढ़ें- ऐसा क्या हुआ कि प्रयागराज में सिविल लाइंस थाने में वकीलों ने किया डांस? रातभर पुलिस कर्मियों को चिढ़ाते रहे

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में हत्या: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने पत्थर से सिर कूंचकर युवक की जान ली, दोनों में हुआ था झगड़ा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।