UP में 34 जिला जजों का ट्रांसफर, प्रयागराज-संभल के भी जज बदले गए; किसे-कहां की मिली जिम्मेदारी?
Allahabad High Court Judges Transfer List | इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने प्रदेश के 34 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का तबादला कर दिया है। प्रयागराज प्रतापगढ़ और कौशांबी समेत कई जिलों में नए जिला जज नियुक्त किए गए हैं। संजीव कुमार अब प्रयागराज के जिला जज होंगे। स्थानांतरण की अधिसूचना हाई कोर्ट के महानिबंधक राजीव भारती ने बुधवार रात जारी की।
विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने 34 जिला एवं सत्र न्यायाधीश अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। प्रयागराज, प्रतापगढ़ तथा कौशांबी में जिला जज बदले गए हैं। महानिबंधक राजीव भारती ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
इसके अनुसार संजीव कुमार अब अलीगढ़ की जगह प्रयागराज के जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगे। कौशांबी के जिला जज अनुपम कुमार को इसी पद पर अलीगढ़ भेजा गया है। प्रयागराज के जिला जज संतोष राय को इसी पद पर मुजफ्फरनगर स्थानांतरित किया गया है।
महोबा के जिला जज जयप्रकाश यादव इसी पद पर कौशांबी स्थानांतरित किए गए हैं। रामपुर के जिला जज सत्यप्रकाश त्रिपाठी इसी पद पर प्रतापगढ़ भेजे गए हैं। अब तक प्रतापगढ़ में जिला जज रहे अब्दुल शाहिद को इसी पद पर पीलीभीत स्थानांतरित किया गया है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।