Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Allahabad HCBA Chunav : अध्यक्ष पद पर राकेश पांडेय व महासचिव के लिए अखिलेश शर्मा को बढ़त, 10 राउंड तक किसे कितना मिला वोट

    Updated: Sat, 26 Jul 2025 07:49 PM (IST)

    इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सत्र 2025-26 के हुए चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में अध्यक्ष पद पर राकेश पांडेय बबुआ 213 मतों के साथ आगे हैं जबकि सीपी उपाध्याय दूसरे स्थान पर हैं। महासचिव पद के लिए अखिलेश शर्मा 178 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए कुल 200 उम्मीदवार मैदान में हैं।

    Hero Image
    हाई कोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद (HCBA) की सत्र 2025-26 की कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में मतगणना हो रही है।

    विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद (HCBA) की सत्र 2025-26 की कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में मतगणना के रूझान मिलने शुरू हो गए हैं। शनिवार को 10 राउंड में 1016 वोटों की गिनती पूरी हो गई। ढाई बजे के आसपास मत पत्रों की छंटाई का काम पूरा होते ही गिनती चालू करा दी गई। शनिवार शाम पांच बजे मतगणना कार्य की समाप्ति तक अध्यक्ष पद पर फिलहाल राकेश पांडेय बबुआ 278 मतों के साथ सबसे आगे हैं। सीपी उपाध्याय 229 वोटों के साथ दूसरे तथा अशोक सिंह 196 वोट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महासचिव पद के लिए डाले गए वोटों की भी गिनती की जा रही है। इसमें अखिलेश शर्मा 385 वोटों के साथ सबसे आगे हैं। वह मजबूत बढ़त बनाते दिख रहे हैं। राय साहब यादव 239 व संतोष मिश्र 133 मतों के साथ क्रमश: दूसरे तथा तीसरे स्थान पर हैं।

    अध्यक्ष पद के लिए 11 और महासचिव पद के लिए कुल आठ प्रत्याशी हैं। शुक्रवार को मतपत्रों की छंटाई के साथ मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई थी। पहले दिन 65 सौ मतपत्र छांटे गए थे। इस बार 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए कुल 200 उम्मीदवार हैं। सभी परिणामों की घोषणा होने में लगभग एक पखवाड़े का समय लग जाएगा। वर्ष 2024 में भी ऐसा ही हुआ था। इस बार मतदाताओं की कुल संख्या 9718 है और इनमें 85.74 प्रतिशत यानी 8337 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग बुधवार 23 जुलाई को किया था।

    मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा तथा चुनाव अधिकारी अधिवक्ता वशिष्ठ तिवारी की ओर से जारी विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि रविवार 27 जुलाई को भी सुबह 10 बजे से लाइब्रेरी हाल में मतगणना शुरू होगी जो शाम पांच बजे तक चलेगी। माना जा रहा है कि इस दिन अध्यक्ष व महासचिव पद के लिए निर्वाचित होने वाला चेहरा लगभग तय हो जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता व चुनाव अधिकारी अनिल भूषण, चुनाव अधिकारी अधिवक्ता महेंद्र बहादुर सिंह के अलावा अधिवक्ताओं में शैलेंद्र सिंह राठौर, संतोष कुमार मिश्र व विक्रम बहादुर सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

    अध्यक्ष पद प्रत्याशी और मिले मत

    1.राकेश पांडेय ‘बबुआ’: 278

    2.चंद्र प्रकाश उपाध्याय (डॉ. सीके उपाध्याय) 229

    3.अशोक कुमार सिंह- 196

    4.वीर सिंह -118

    5. प्रभा शंकर मिश्रा -65

    6.अविनाश चंद्र (एके तिवारी)-32

    7.अमित कुमार (अमित कुमार श्रीवास्तव)- 30

    8.सुरेश चंद्र पांडेय - 25

    9.संतोष कुमार त्रिपाठी -20

    10.देवी प्रसाद सिंह- 10

    11.लाल धारी राजभर-10

    अवैध -01

    रिक्त- 02

    महासचिव पद : प्रत्याशी व मिले मत

    1.अखिलेश कुमार शर्मा- 385

    2.राय साहब यादव 239

    3.संतोष कुमार मिश्रा (संतोष मिश्रा)- 133

    4.धर्मेंद्र प्रताप सिंह 92

    5.शशि प्रकाश सिंह 64

    6.उदय शंकर तिवारी 40

    7.जमील अहमद आज़मी 30

    8.हरेंद्र प्रसाद 23

    अवैध- 03

    रिक्त-07