विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘किशोर की उम्र सीमा 18 से घटाकर 16 वर्ष करने पर विचार करे विधायिका’...इलाहाबाद हाई कोर्ट का सुझाव

Published: Fri, 27 Nov 2026 08:40 AM (IST)

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बागपत में डकैती के दौरान हत्या के मामले में एक किशोर की जमानत अपील खारिज करते हुए विधायिका को किशोर होने की आयु सीमा 18 से घटाकर 16 वर्ष करने पर विचार करने का सुझाव दिया है। कोर्ट ने केरल हाई कोर्ट के विचारों का संज्ञान लेते हुए कहा कि 16 वर्ष की आयु तक बच्चों में पर्याप्त परिपक्वता आ जाती है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट।

 इलाहाबाद हाई कोर्ट।

HighLights

  1. हाई कोर्ट ने किशोर आयु सीमा घटाने का सुझाव दिया।

  2. बागपत डकैती-हत्या मामले में किशोर की जमानत खारिज।

  3. केरल हाई कोर्ट के परिपक्वता विचारों का लिया संज्ञान।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बागपत में डकैती के दौरान हत्या के गंभीर मामले में अभियुक्त किशोर की जमानत अपील खारिज करते हुए सुझाव दिया है कि विधायिका किशोर होने की आयु सीमा 18 वर्ष से घटाकर 16 वर्ष करने पर विचार कर सकती है।

पीठ ने कहा कि 16 वर्ष की आयु तक बच्चों में पर्याप्त परिपक्वता आ जाने के संबंध में केरल हाई कोर्ट के विचारों को ध्यान में रखते हुए कानून बनाने वाली संस्था इस पहलू पर उचित रूप से विचार कर सकती है।

पीठ ने यह टिप्पणी केरल हाई कोर्ट की हालिया टिप्पणियों का संज्ञान लेते हुए की। किशोर न्याय बोर्ड ने घटना के समय अपीलकर्ता की उम्र 17 वर्ष, 6 महीने और 20 दिन निर्धारित की थी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के अल्लापुर में फिल्मी स्टाइल में हत्याकांड के गवाह को गोलियों से भूना, सैलून में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 396 के तहत डकैती के दौरान हत्या का आरोप है। बागपत में डकैती के दौरान हत्या में किशोर की अधीनस्थ अदालत में दूसरी जमानत अर्जी खारिज होने के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील की गई थी।

यह भी पढ़ें- बिजनौर के नहटोर से भाजपा विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद HC ने रद किया, कोर्ट ने दी अंतिरिम राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।