विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरामद अपहृत लड़की को कोर्ट में पेश करें, इलाहाबाद HC का जौनपुर के SP व थानाध्यक्ष सरपतहा को सख्त आदेश

By Suresh pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 28 Nov 2026 07:28 PM (IST)

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जौनपुर के एसपी और थानाध्यक्ष सरपतहा को 9 दिसंबर को बरामद अपहृत लड़की को कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है। यह आदेश सोफिया खानम की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर दिया गया।

इलाहााबद उच्च न्यायालय।

इलाहााबद उच्च न्यायालय।

HighLights

  1. बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर एकलपीठ का आदेश

  2. हाई कोर्ट में नौ दिसंबर को होगी मामले की सुनवाई

विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एसपी जौनपुर और थानाध्यक्ष सरपतहा को बरामद अपहृत लड़की को नौ दिसंबर को कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति दीपक वर्मा की एकलपीठ ने सोफिया खानम व भाई अरमान की ओर से दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर दिया है। सरकारी अधिवक्ता ने बताया कि लड़की बरामद कर ली गई है जिस पर कोर्ट ने यह आदेश दिया।

लड़की का दिनदहाड़े अपहरण किया गया था

आरोपित है कि जौनपुर मौजा ग्राम पूरा संभलशाह निवासी शोफिया खानम का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया था। मामले में अभय सिंह उर्फ छोटू अभियुक्त है। अरमान की ओर से शोफिया को न्यायालय के समक्ष उपस्थित कराने हेतु याचिका दाखिल की गई है। याचीगण के अधिवक्ता सुनील चौधरी ने बताया कि थाना सरपतहा में अभय सिंह उर्फ छोटू व दो अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कराया गया।

बयान देने के बाद फिर गायब हो गई है! 

आरोप है कि याची की बहन को 17 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे अभियुक्त दो अज्ञात लोगों के साथ बोलरो में जबरदस्ती बैठा कर ले गया। हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करने के बाद आठ महीने से गायब लड़की पुलिस ने बरामद की। उसने पुलिस और मजिस्ट्रट के सामने बयान दिया कि वह न तो माता-पिता और भाई के साथ रहना चाहती है न ही अभियुक्त के साथ। याचिका में कहा गया कि लड़की ने दवाब में बयान दिया है। उसकी उम्र 20 वर्ष है। वह हाईस्कूल पास है। बयान देने के बाद फिर गायब हो गई है। उसकी शादी भी टूट चुकी है।

यह भी पढ़ें- पति-पत्नी में सुलह विफल, इलाहाबाद HC ने पिता को सौंपी मासूम बच्चों की कस्टडी; बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका निस्तारित

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के अर्बन मार्केट मामला: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नियुक्त किया एडवोकेट कमिश्नर, अगली सुनवाई 10 दिसंबर को

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।