विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति-पत्नी में सुलह विफल, इलाहाबाद HC ने पिता को सौंपी मासूम बच्चों की कस्टडी; बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका निस्तारित

By Suresh pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 28 Nov 2026 05:56 PM (IST)

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पति-पत्नी के बीच सुलह विफल होने के बाद वैवाहिक विवाद में बच्चों की कस्टडी पिता को सौंप दी है। कोर्ट ने पिता का बच्चों से गहरा भावनात्मक लगाव और आर्थिक क्षमता देखते हुए यह फैसला सुनाया, जबकि पत्नी ने पति पर शक करने का आरोप लगाकर साथ रहने से इनकार किया था।

इलाहाबाद हाई कोर्ट।

इलाहाबाद हाई कोर्ट।

HighLights

  1. हाई कोर्ट ने पिता में बच्चों के लिए गहरा भावनात्मक लगाव पाया

  2. पत्नी ने पति पर शक करने का आरोप लगाकर साथ रहने से इन्कार किया

विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। दंपती में सुलह विफल होने के बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़ी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका निस्तारित करते हुए करीब सात वर्षीय बेटे और साढ़े चार वर्षीय बेटी की कस्टडी पिता को सौंप दी है। न्यायमूर्ति संदीप जैन की एकलपीठ ने प्रयागराज से जुड़े मामले में यह आदेश दिया है।

पति पर शक करने का लगाया आरोप 

इससे पहले 25 सितंबर को कोर्ट के प्रयासों से दंपती बच्चों के हित में दो महीने साथ रहने पर सहमत हुए थे। हालांकि अगली सुनवाई में पत्नी ने पति पर शक करने का आरोप लगाते हुए साथ रहने से इन्कार कर दिया। पति ने कहा कि उसने विश्वास बहाली की पूरी कोशिश की। उसने पत्नी पर नजर रखने के लिए घर में सीसीटीवी लगाने की बात भी बताई।

पूर्व सुनवाई में पत्नी अवैध संबंध के आरोप नकार चुकी है

कोर्ट ने पाया कि बच्चों का पिता से गहरा भावनात्मक लगाव है और उसके पास आर्थिक क्षमता तथा पारिवारिक सहयोग है, जबकि मां की फिलहाल कोई स्वतंत्र आय नहीं है। पति द्वारा दर्ज कराई एफआईआर और पत्नी व एक अन्य व्यक्ति के बीच संपर्क दर्शाते कॉल रिकार्ड पर भी विचार किया गया। पत्नी पूर्व सुनवाई में अवैध संबंध के आरोप नकार चुकी है।

कोर्ट ने मां को बच्चों से मिलने पर छूट दी

कोर्ट ने कहा कि मां पूर्व सूचना देकर बच्चों से मिल सकेगी, रोज शाम छह से रात नौ बजे के बीच वीडियो कॉल कर सकेगी और छुट्टियों की आधी अवधि में बच्चों को अपने साथ रख सकेगी। मुलाकात की कुछ व्यवस्थाएं बच्चों की सुविधा पर निर्भर होंगी।

यह भी पढ़ें- 'अधिग्रहण के बाद मां की जमीन पर नहीं है बेटे का कोई हक, सिर्फ वास्तविक भूमिधर ही दे सकता है चुनौती', इलाहाबाद HC का फैसला

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के अर्बन मार्केट मामला: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नियुक्त किया एडवोकेट कमिश्नर, अगली सुनवाई 10 दिसंबर को

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।