Allahabad High Court : जमीन विवाद में एससी-एसटी एक्ट के तहत दायर अपील हाई कोर्ट में खारिज
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ललितपुर के जमीन विवाद से जुड़े एससी-एसटी एक्ट के तहत दायर एक आपराधिक अपील को खारिज ...और पढ़ें

इलाहाबाद उच्च न्यायालय।
HighLights
विशेष न्यायालय (एससी/एसटी अधिनियम) ने शिकायत खारिज की थी
ललितपुर जनपद का मामला, भगवान दास ने की थी हाई कोर्ट में अपील
विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में दायर आपराधिक अपील को खारिज कर दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति संतोष राय ने भगवान दास द्वारा दायर अपील पर दिया।
अपीलकर्ता भगवान दास ने ललितपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र के बिरधा गांव में अपनी कृषि भूमि से मिट्टी खोदने के विवाद को लेकर आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी अधिनियम और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी। विशेष न्यायालय (एससी/एसटी अधिनियम) द्वारा शिकायत खारिज किए जाने के बाद यह अपील हाई कोर्ट में दायर की गई थी।
कोर्ट ने कहा कि शिकायत और बयानों में घटना की कोई निश्चित तिथि स्पष्ट नहीं थी। इसके अलावा जातिसूचक शब्दों का विवरण न होने और मारपीट के आरोपों की पुष्टि के लिए कोई चिकित्सकीय साक्ष्य रिकार्ड पर मौजूद नहीं था। अदालत ने पाया कि प्रथम दृष्टया आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त और ठोस साक्ष्य उपलब्ध नहीं हैं, जिससे निर्देश जारी किया जाय।