विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिचार्ज के दाम बढ़ने के बाद Jio, Airtel और Vi को BSNL ने दी चुनौती, लाया जबरदस्‍त मानसून ऑफर

Published: Sun, 07 Jul 2024 09:32 AM (IST)

भारत के तीनों प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स जियो एयरटेल और वीआई ने अपने टैरिफ प्लान की कीमतों को 10 से 27 ...और पढ़ें

BSNL ने प्रयागराज व कौशांबी में फोर जी नेटवर्क शुरू किया है। जागरण
BSNL ने प्रयागराज व कौशांबी में फोर जी नेटवर्क शुरू किया है। जागरण

HighLights

  1. लैंडलाइन व ब्राडबैंड उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत
  2. तीन माह के आफर में 100 व 50 रुपये की छूट, एक माह निश्शुल्क सुविधा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। बीएसएनएल ने टेलीकाम की निजी कंपनियों को चुनौती देने के लिए मानसून आफर पेश किया है। इससे लैंडलाइन व ब्राडबैंड के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। छोटे प्लान में दिए गए आफर के तहत एक माह तक निश्शुल्क सुविधा मिलेगी। साथ ही बुकिंग कराने पर 100 से 50 रुपये की छूट भी दी जाएगी।

टेलीकाम के क्षेत्र में निजी कंपनियों से मुकाबला करने के लिए बीएसएनएल लगातार कोशिश कर रहा है। हालांकि, अभी वह काफी पीछे है, लेकिन प्रयास जारी है। इसी कड़ी में पिछले दिनों उसने प्रयागराज व कौशांबी में फोर जी नेटवर्क शुरू किया है।

इसे आगे बढ़ाते हुए अब उसने लैंडलाइन व ब्राडबैंड उपभोक्ताओं को भी राहत देने के लिए मानसून आफर ले आया है। इसके तहत बीएसएनएल अपने सभी पुराने लैंडलाइन/ब्राडबैंड उपभोक्ताओं को नई फाइबर लाइन में बदल रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता की सेवा मिल सके। जो लैंडलाइन उपभोक्ता फाइबर टेक्नोलाजी से जोड़े जा रहे हैं उनको 25 एमबीपीएस डाटा स्पीड के साथ इंटरनेट सुविधा भी दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें-यूपी में एक हफ्ते से बारिश जारी, IMD ने लखनऊ-सिद्धार्थनगर-पीलीभीत सहित 35 जिलों में जारी किया अलर्ट

जनसंपर्क अधिकारी आशीष गुप्ता ने बताया कि बीएसएनएल के लैंडलाइन/ब्राडबैंड के नई फाइबर लाइन से जुड़ने वाले उपभोक्ताओं के लिए मानसून आफर लाया गया है। इसके तहत 90 दिन में बुकिंग कराने पर पहले माह में निश्शुल्क सुविधा दी जाएगी। तीन माह के 449 के प्लान में 50 व 499 के प्लान में 100 रुपये की छूट रहेगी।

बीएसएनएल महाप्रबंधक रमेश प्रसाद ने कहा कि टेलीकाम के क्षेत्र में एक तरफ जहां निजी कंपनियां दाम बढ़ा रही हैं, वहीं बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं के लिए सस्ती और अच्छी सेवा देने में लगा है। इसी के तहत लैंडलाइन/ब्राडबैंड उपभोक्ताओं के लिए मानसून आफर लाया गया है। इससे बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की आशंका होगी खत्‍म, अब परीक्षा से पांच घंटे पहले तय होगा प्रश्नपत्र, जानिए कैसे